फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Approval for construction of road from Udaypura to Kailguwan Amghat

Lalitpur News: उदयपुरा से कैलगुवां आमघाट तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

Tue, 28 Oct 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of road from Udaypura to Kailguwan Amghat
39.86 करोड़ से होगा 13.6 किमी सड़क का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने ललितपुर-कैलगुवां मार्ग की अधूरी पड़ी 13.6 किमी की सड़क के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह सड़क उदयपुरा से कैलगुवां होकर आमघाट तक बनाई जाएगी। इससे जिले के 25 गांव समेत मध्य प्रदेश के कई गांव के लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा।
जनपद मुख्यालय से कैलगुवां मार्ग में उदयपुरा से आमघाट तक 13.6 किमी की सड़क का निर्माण नहीं हो सका था। सड़क की चौड़ाई तीन मीटर होने से अधिक संकरी थी। साथ ही मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो गई थी। इससे राहगीरों को खासी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। मार्ग से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी तक सुगमता से नहीं हो पा रही थी। आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे थे।
विज्ञापन

बानपुर से होकर जाने के लिए लोग मजबूर थे। इससे लगभग 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। समस्या के निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 13.6 किमी सड़क के चौड़ीकरण के साथ निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब शासन ने सड़क के निर्माण के लिए 39.86 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही 7.97 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद के 25 और मध्यप्रदेश के कई गांव के लोगों को होगा लाभ
सड़क का निर्माण होने से जिले के ग्राम उदयपुरा, ककड़ारी, बिलाटा, जरावली, बंगरा, टीला, कैलगुवां, म्यांव, मर्रोली, चंदावली आदि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा होगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ और निवाड़ी के लोगों को सुविधा होगी। साथ ही इन जिलों की दूरी भी कम होगी।


वर्जन

उदयपुरा से कैलगुवां आमघाट तक सड़क के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। सड़क का निर्माण 39.86 करोड़ से किया जाएगा। - जेपी खरे, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed