{"_id":"5e03bfd48ebc3e879639389a","slug":"anvi-avangers-in-final-lalitpur-news-jhs1559154169","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 विकेट से जीतकर अवनि अवेंजर्स पहुंची फाईनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 विकेट से जीतकर अवनि अवेंजर्स पहुंची फाईनल में
विज्ञापन
तुवन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में उपस्थित खिलाड़ी व अतिथि
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय सेठ हरप्रसाद राठौर की स्मृति में चल रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अवनि अवेंजर्स ने पीडीआर ब्लास्टर को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
बुधवार को तुवन मैदान में दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए, जिसमें पहला मैच अवनी अवेंजर्स और पीडीआर ब्लास्टर के मध्य खेला गया। अवनी अवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडीआर ब्लास्टर ने तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अवनी अवेंजर्स ने चार विकेट खोकर 16 ओवर 4 गेंदों में ही 181 रन बनाकर फाइनल में जगह बना ली है। मैच के ‘‘मैन ऑफ द मैच’’ ऋषभ चौधरी रहे। उन्होंने 38 गेंदों में 83 रन की पारी खेली।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हैमर राइडर और शिवाजी चैंपियन के बीच खेला गया। हैमर राइडर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 141 रन पर शिवाजी चैंपियन को ऑलआउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैमर राइडर ने 5 विकेट खोकर 16 ओवर 4 गेंदों में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ साहिल ढिल्लो रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और टूर्नामेंट संरक्षक नरेंद्र कड़ंकी रहे। इस दौरान राजीव बबेले, टूर्नामेंट आयोजक शत्रुघ्न यादव, हेमंत जैन रौंड़ा, राहुल सिंह, दीपक राठौर, रवि गौतम, सचिन मोदी, अनमोल जैन, संतोष पटवा, विनोद पटवा, अजय पुरोहित आदि उपस्थित रहे।