{"_id":"619949429a13da1989780dea","slug":"another-bike-rider-injured-in-a-road-accident-also-died-lalitpur-news-jhs209219858","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार की भी मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पिपरट के पास शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल दूसरे बाइक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पिपरट निवासी मौनलाल (57) शुक्रवार को दोपहर में मध्यप्रदेश के जिला सागर के ग्राम रजऊवा थाना बांदरी निवासी सौरभ (20) पुत्र कुंजीलाल एवं पीतमपुरा इंदौर निवासी पप्पू के साथ ग्राम सौंरई में प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था। लौटते समय ग्राम बम्हौरीकलां एवं पिपरट के बीच उसकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना मड़ावरा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने घायल सौरभ एवं पप्पू के लिए उपचार के लिए मड़ावरा पहुंचाया, जहां सौरभ की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
देर रात उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई जबकि मौनलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिस पर मड़ावरा पुलिस ने मौनलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा हीरालाल ने बताया कि बाइक सवार सौरभ तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था।