{"_id":"573383654f1c1bb54d9198c1","slug":"anm-and-hopes-to-cut-the-pay-of-reckless-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह एएनएम व आशाओं के वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह एएनएम व आशाओं के वेतन काटने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
hospital, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष में सीडीओ द्वारा तीन दिनों के निरीक्षण में कई सेंटरों पर एएनएम व आशा कार्यकत्रियों द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायतें सामने आई हैं। इस पर सीएमओ ने सभी एएनएम और आशाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किए है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने सात मई से मिशन इंद्रधनुष को लेकर निरीक्षण अभियान शुरू किया है। निरीक्षण में मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम सरखड़ी, झरावटा, ककरुवा, गुढ़ा, सोबदा गांवों में समय से टीकाकरण सत्र का आयोजन शुरू नहीं होना पाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मड़ावरा को समय से टीकाकरण सत्र की शुरुआत कराके ड्यू लिस्ट के मुताबिक ही टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नौ मई को ग्राम करीला की एएनएम जयंती देवी साढ़े ग्यारह बजे तक केंद्र से अनुपस्थित पाईं गईं, इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर लाभार्थी सूची हेडकांउट के आधार पर नहीं मिली। इस दौरान सात मई को रौंड़ा गांव में एएनएम सुकीर्ति बुंदेला, आशा ललिता, कौशल्या व द्रोपदी ग्राम नदनवारा में एएनएम सोनम, आशा पूजा व सुशीला, ग्राम लखनपुरा में एएनएम रागिनी, आशा रामकुशा व तारादेवी ग्राम रायपुर में एएनएम ममता, आशा कुसुम, ग्राम कल्याणपुरा में एएनएम ममता, आशा दुर्गाबाई व ऊषा ग्राम बड़ीकलन में एएनएम पुष्पा गंगेले, आशा सोना, ग्राम दैलवारा में एएनएम अखिलेश कुमारी, आशा पुष्पा देवी, ग्राम सिरसी में एएनएम रंजना सेन, आशा रामकिशोरी, ग्राम छिल्ला में एएनएम दीपिका पाठक, आशा पुष्पा, दुर्जनपुरा में एएनएम सोनम राजपूत, आशा सुमन के एक- एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन
वहीं, जखौरा ब्लॉक की दो एएनएम द्वारा लगातार लचर कार्यप्रणाली अपनाने के कारण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जखौरा ने सीएमओ से दोनों एएनएम का ब्लॉक के बाहर तबादला करने की मांग की है। उन्होंने ब्लॉक के ग्राम मड़वारी की एएनएम राजकुमारी जैन व ग्राम गैंचवारा की एएनएम शांति राठौर के कामों में लंबे समय से खामियां पाए जाने पर उनका तबादला ब्लॉक जखौरा से बाहर के गांव में करने की संस्तुति की है।
टीकाकरण से छूटे मिले बच्चे
निरीक्षण के दौरान सीएमओ को कई गांवों में टीकाकरण से छूटे बच्चे मिले। जिस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए एएनएम व आशा कार्यकत्रियों के एक-एक दिन का वेतन काटने व आशाओं से बच्चों को सेंटर पर न लाने पर सेवा समाप्ति क्यों न की जाए, संबंधी स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसमें ग्राम गुढ़ा की एनएम रीना भारती, आशा कार्यकत्री सुषमा, भगवान जू, ग्राम करीला की एएनएम रेनू योगी, आशा कार्यकत्री विशना देवी, ग्राम बिलाटा की एएनएम कमला जैन, आशा विमलेश कुमारी, ग्राम डगराना की एएनएम ममता, आशा पुष्पा, ग्राम टेनगा की एएनएम जयंती, आशा गीता, भौरदा की एएनएम दीपिका पाठक,
आशा फरीदा, ग्राम महर्रा की एएनएम सुकीर्ति बुंदेला, आशा तेजकुंवर, ग्राम टौरिया की एएनएम राजकुमारी, आशा रेखा, गेंदोरा की एएनएम पदमा आशा शीला व ग्राम कालापहाड़ की एएनएम शांति राठौर व आशा अनीता के एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए हैं।