{"_id":"62389b618a12bf0e20046144","slug":"anjani-mata-fair-festival-from-april-15-preparations-start-lalitpur-news-jhs2170829188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजनी माता मेला महोत्सव 15 अप्रैल से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजनी माता मेला महोत्सव 15 अप्रैल से, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी में स्थित अंजनी माता मंदिर परिसर में 15 अप्रैल से मेेले का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए संस्था द्वारा बैठक आयोजित कर रूपरेखा तय की गई। इस मेले में दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
यह मेला महोत्सव दिन और रात एक सप्ताह तक अनवरत चलता है। दूर दराज के दुकानदार, सर्कस, झूला सहित कई धार्मिक/सांस्कृतिक/ मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। सुप्रसिद्ध मेला कोरोना के चलते विगत दो वर्ष स्थगित रहा। लेकिन इस वर्ष पुन: मेला चैत्र पूर्णिमा से प्रारंभ किया जाएगा।
मां अंजनी धाम के एतिहासिक मेले में प्रतिवर्ष पशुपालक हजारों की संख्या में दुधारू पशु लेकर आते हैं। पहले की अपेक्षा पशुओं की संख्या आना कम हुई है। इस बार मेला आयोजन समिति ने पूर्व की भांति पशुओं को अहम स्थान देगी, ताकि मेले की लोकप्रियता बनी रहे। मेला महोत्सव आयोजन के लिए मां अंजनी मंदिर परिसर में आयोजन समिति मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट की एक बैठक ट्रस्ट कोषाध्यक्ष संतोष निरंजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से मेला महोत्सव 2022 को सफल बनाने के लिए रुपरेखा तैयार की गई। प्रशासन व मेला समिति और सभी ग्रामवासियों, क्षेत्रावासियों के सहयोग से मेला महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रुप से नीरज चतुर्वेदी, धनीराम टिकरया, दिनेश बिदुआ, संतोष निरंजन नेता, रामशरण दीक्षित, चिंताराम टिकरया, बारेलाल प्रजापति, ब्रजभूषण दीक्षित, बलराम निरंजन, लक्ष्मीनारायण चौधरी, अनिल टिकरया, सहित सभी सदस्यगण मौजूद रहे।