फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Animal census will be done after five years, campaign will start on September 1

Lalitpur News: पांच साल बाद होगी पशुगणना, एक सितंबर शुरू होगा अभियान

Sun, 25 Aug 2024 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Animal census will be done after five years, campaign will start on September 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच साल पूर्व पशुगणना कराई गई थी, इसके बाद से पशुगणना नहीं हुई। अब शासन ने पशुगणना के आदेश जारी कर दिए हैं। एक सितंबर से यह गणना प्रारंभ की जाएगी। इससे जनपद के पालतु पशुओं का आकलन होगा।
एक सितंबर से पशुगणना होनी जा रही है। इसके लिए विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु मैत्री व पैरावेट की टीमें गठित की गई हैं। एक टीम को चार से पांच ग्राम पंचायतों में गणना करनी होगी। क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी समय समय पर इसकी समीक्षा करेंगे। एक सितंबर से यह गणना 31 दिसंबर तक की जाएगी। इसके पूर्व जब 2019-20 में गणना हुई थी, तब पालतू पशुओं की संख्या 716987 थी, जिसमें गोवंशीय पशु 364514, महिषवंशीय 291743, बकरी 56622, भेड़ 3587, सूकर 521 थे। वर्तमान में जनपद की गोशालाओं में 45915 निराश्रित गोवंशों को रखा गया है। पिछले पांच सालों से पशु गणना न होने के कारण पशु पालकों के लिए नई योजनाएं तैयार नहीं हो पा रही हैं। साथ ही बकरी पालन व भेड़ पालन के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की हकीकत भी गणना से स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
एक सितंबर से 31 दिसंबर के बीच में यह गणना की जाएगी। गणना होने से पालतू पशुओं की संख्या पता चलेगी, इसके बाद पशु पालकों के लिए योजना तैयार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed