फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Angered by the lack of action, people stopped the CMO's vehicle.

Lalitpur News: कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने रोकी सीएमओ की गाड़ी

Tue, 18 Aug 2026 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Angered by the lack of action, people stopped the CMO's vehicle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदर तहसील में गाली-गलौज कर अभद्रता करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने सीएमओ की गाड़ी रोकी। गाड़ी के आगे बैठकर धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी को समझाकर गाड़ी को निकाला।

सोमवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद अधिकारी निकल गए थे। सीएमओ अपनी गाड़ी में बैठकर निकल रहे थे। इसी दौरान मड़ावरा निवासी सामने आए और गाड़ी के आगे जमीन पर बैठ गए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक अधिकारी पर गाली-गलौज कर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझाया। इसके बाद सीएमओ की गाड़ी आगे निकल सकी। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्सा अधिकारी पर अभद्रता करने व पूर्व में किए गए दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed