{"_id":"64b83ece227eed5bbb01f615","slug":"anger-in-jain-society-on-the-murder-of-muni-the-market-will-remain-closed-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-1095-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मुनि की हत्या पर जैन समाज में गुस्सा, आज बंद रहेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मुनि की हत्या पर जैन समाज में गुस्सा, आज बंद रहेगा बाजार
Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
जैनाचार्य विनम्र सागर महाराज के आह्वान पर पंचायत समिति ने किया एलान, व्यापार मंडलों ने भी किया समर्थन
पांच जुलाई को कर्नाटक में हुई थी जैनमुनि की हत्या- डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे समाज और व्यापार मंडल के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी महाराज की हत्या को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। हत्या के मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर ललितपुर में बाजार बंद रहेगा। जैनाचार्य विनम्र सागर महाराज के आह्वान पर बुधवार को जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान किया। वहीं व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन करने की घोषणा की।
दरअसल, पांच जुलाई काे कर्नाटक के चिकोड़ी जिले में नंद पर्वत पर विराजित जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर पिछले कई दिनों से जैन समाज में आक्रोश है। समाज के लोगाें ने पिछले दिनों जुलूस निकालकर संतों की सुरक्षा के लिए जैन श्रमण सुरक्षा आयोग बनाने की मांग की थी, लेकिन इस पर सरकार ने गौर नहीं किया। वहीं मुनिश्री की हत्या के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसे लेकर जैन संतों ने 20 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को ललितपुर में जैनाचार्य विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज के लोगों ने जैन अटा मंदिर में बैठक की। इस दौरान ललितपुर के बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर आचार्य विनम्र सागर महाराज ने कहा कि सरोवर, तरुवर व साधुवर समाज के लिए होते हैं। यह हमेशा ही समाज को कुछ न कुछ देते ही हैं, लेते कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में एक जैन साधु की निर्मम हत्या होना, खेदजनक है। ऐसी घटना पहले कभी भी किसी काल में नहीं घटी है। सरकारों को इस पर गहन चिंतन कर साधुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने बताया कि जैन समुदाय के ललितपुर बंद के आह्वान का जिले के सभी व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है। दोपहर 12 बजे जैन समाज और सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। इस अवसर पर अक्षय अलया, नरेंद्र कंड़की, महेंद्र जैन मयूर मौजूद रहे।
इन संगठनों ने किया बंद समर्थन
जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में ललितपुर बंद का उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, जिला उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जैन वीर व्यायामशाला, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू महासंघ, दिगंबर जैन पंचायत ने समर्थन किया है।
मड़ावरा में भी आज बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
मड़ावरा। जैन मुनि कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या पर आक्रोशित दिगंबर जैन पंचायत समिति के आह्वान पर मड़ावरा जैन समाज के लोग बृहस्पतिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। व्यापार मंडल भी इसका समर्थन करेगा। यह जानकारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना ने दी। संवाद