फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anganwadi kendra will convert in pre school

प्रीस्कूल के रूप में तब्दील होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 11 Feb 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
anganwadi kendra will convert in pre school
anganwadi kendra will convert in pre school - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड जखौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संदर्भदाताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री स्कूल जैसी शिक्षा नौनिहालों की दी जानी है, इसमें प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी का प्रयोग करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई के गुणवत्ता संवर्धन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसमें छह से 10 फरवरी तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जमील अहमद खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा, एसआरजी डॉ. दीपा सिंधी, विवेक तिवारी डायट मेंटर्स, मुख्य सेविका मधु लिटौरिया, बीएलटी प्रतिभा कौशिक मौजूद रही। बीएलटी ट्रेनिंग प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विवेक तिवारी ने बच्चों को भाव गीत और कहानी सुनाई व टीएलएम बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर प्रफुल्ल कुमार जैन एआरपी, राजेश वर्मा एआरपी सुरेंद्र कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरित किराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed