फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anadhikrit pass jabt kiye

अनाधिकृत पास जप्त किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
anadhikrit pass jabt kiye
बाइक चालक को रोकते सेक्टर मजिस्ट्रेट - फोटो : AMAR UJALA
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मंडी गेट पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जारी किए अनाधिकृत पास जब्त किए। इससे सब्जी विक्रेताओं में खलबली मच गई। वहीं, करीम नगर तिराहा व गोविन्द सागर डेम पर अनाधिकृत व अनावश्यक रूप से आने-जाने वालों को रोका गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने सबसे पहले स्टेशन रोड पर खुली दुकानों को बंद कराया। इसके उपरांत मण्डी गेट अंदर आ रहे सब्जी व फल विक्रेताओं के पास की चेकिंग आरंभ कर दी। इस दौरान कई सब्जी व फल विक्रेताओं के पास अनाधिकृत रूप से जारी किए पास पाए गए। इस पर उन्हें गेट पर रोक लिया गया, साथ ही बिना पास के लोगों को रोका गया। जाॅच में पाया कि मुकेश रजक पार्षद वार्ड-02 नगर पालिका परिषद ने सब्जी व फल के ठेलों के लिये अनाधिकृत रूप से कई पास जारी किये है। इनमें जगदीश निवासी खिरकापुरा, कपूरी निवासी खिरकापुरा, विष्णु कुशवाहा निवासी खिरकापुरा, खुशी निवासी खिरकापुरा, वीर निवासी खिरकापुरा, रविशंकर निवासी खिरकापुरा, देवबाई खिरकापुरा व सुनील खटीक निवासी सुरईघाट कालोनी के अनियमित पास पाए गए। इसी प्रकार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मिर्चवारी भारती, ग्राम पंचायत बीघाखेत के ग्राम प्रधान द्वारा सुन्दरलाल तथा ग्राम पंचायत खिरियाछितारा के प्रधान द्वारा कोमल को जारी अनियमित पासों को जब्त किया गया। इसरार निवासी वार्ड नं-24 के द्वारा कूटरचना कर बनाये गये पास को भी जब्त किया गया। करीम नगर तिराहा व गोविन्द सागर डेम पर अनाधिकृत व अनावश्यक रूप से आने जाने वालों को रोका गया। लॉकडाउन अवधि में घरों पर रहने की ही सलाह दी गयी। मोटर साइकिल पर एक से अधिक सवारी होने पर उन्हें गाड़ी से उतारकर पैदल भेजा गया। 04 पहिया वाहनों को भी अनाधिकृत रूप से नहीं घूमने की हिदायत दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed