फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An open gym for the disabled will be built at Karmabai Park with an expenditure of Rs 18 lakh.

Lalitpur News: कर्माबाई पार्क में 18 लाख रुपये से बनेगी दिव्यांग ओपन जिम

Wed, 14 Jan 2026 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
An open gym for the disabled will be built at Karmabai Park with an expenditure of Rs 18 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के कर्माबाई पार्क में अब दिव्यांग भी अपनी सेहत सुधारेंगे। नगर पालिका परिषद 18 लाख रुपये से दिव्यांगों के लिए ओपन जिम का निर्माण करा रहा है। इसमें आधुनिक मशीनें भी लगाई जा रही है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर पालिका परिषद की ओर से कर्माबाई पार्क में साईं मंदिर के सामने दिव्यांग जिम बनाई जा रही है। इसका प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मशीनों को स्थापित किया जाएगा। नगर में लोगों को टहलने व समय व्यतीत करने के लिए इकलौता पार्क कंपनी बाग है। इसी के पीछे व तालाबपुरा रोड पर कर्माबाई पार्क स्थित है। लेकिन, दिव्यांगों के लिए जिम की सुविधा नहीं थी। ऐसे में इन्हें अपनी सेहत सुधारने के लिए स्थान तक नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिव्यांग जिम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिम मशीनों के स्थापित होने पर संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे दिव्यांग भी जिम की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed