{"_id":"69025f545e7852886d05a0c6","slug":"an-old-man-who-had-left-home-to-buy-medicine-was-hit-by-a-train-and-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145166-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर से दवा लेने के लिए निकला वृद्ध आया ट्रेन की चपेट में, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर से दवा लेने के लिए निकला वृद्ध आया ट्रेन की चपेट में, मौत
विज्ञापन
थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/जाखलौन। धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वह अपनी दवा लेने के लिए घर से ललितपुर के लिए निकला था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी सरमन उपाध्याय (65) बुधवार की सुबह अपनी दवा लेने के लिए घर से ललितपुर के लिए निकला। वह ट्रेन में सवार होने के लिए धौर्रा रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। अभी वह धौर्रा स्टेशन के पास पटरियों को क्रॉस कर रहा था कि भोपाल की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन भी मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था।