फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Amrit Sarovar is full due to good rain, will help in farming

Lalitpur News: अच्छी बारिश से अमृत सरोवर लबालब, खेती में मिलेगी मदद

Mon, 01 Sep 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar is full due to good rain, will help in farming
ललितपुर। मनरेगा के तहत जल संरक्षण को लेकर 222 अमृत सरोवरों पर काम शुरू किया गया। 205 सरोवर बनकर तैयार हैं। इस साल मानसून की अच्छी बारिश से ये सभी लबालब हो चुके हैं और इनमें करीब 20 लाख क्यूबिक घन मीटर पानी संरक्षित हो चुका है। रबी के सीजन में इन अमृत सरोवरों के पानी का लाभ 8-10 हजार किसानों को होगा और करीब 400 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।
विज्ञापन

अमृत सरोवरों का निर्माण मनरेगा जॉब कार्डधारकों से कराया गया। तालाबों को आकर्षक व उपयोगी बनाने के लिए यहां पाथ-वे, कुर्सियां, पेड़-पौधे, पंचायत चबूतरा आदि काम कराए गए। स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए फ्लैग होस्ट बनवाया गया है। अमृत सरोवरों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम भी दिया गया है। इस साल औसत से भी अधिक बारिश हो चुकी है। इससे करीब 205 अमृत सरोवर पूर्ण रूप से भर चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक किसान इस पानी का उपयोग फसल की बोआई व सिंचाई के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन

-------
भूजल स्तर में होगा सुधार : अमृत सरोवर का लाभ गर्मियों के दिनों में गांव के लोगों के साथ मवेशियाें, पशु-पक्षियों को भी मिलेगा। इसके साथ भूगर्भ जलस्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मानसून सीजन में हो रही अच्छी बारिश से 205 अमृत सरोवर लबालब हो चुके हैं। इसमें संरक्षित पानी का लाभ रबी सीजन में किसानों को मिलेगा। उन्हें सिंचाई व बोआई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा।
रमेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article