फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   amjhara men chhanti prawasiyo ki bhid

अमझरा में छंटी प्रवासियों की भीड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
amjhara men chhanti prawasiyo ki bhid
मध्य प्रदेश के अमझरा घाटी बार्डर पर आ रहे प्रवासी मजदूरों की भीड़ छंट गई है। बुधवार को यहां पर गिने- चुने लोग ही आए। इस कारण पिछले कई दिनों से चल रही चहल- पहल शांत रही। यहां पर सन्नाटा सा पसरा रहा। अमझरा बार्डर से महाराष्ट्र, गुजरात आदि में काम करने वाले बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी मजदूरों की घर वापसी हो रही है। मध्यप्रदेश के सागर जिले के हाइवे से ललितपुर की सीमा को जोड़ने वाले अमझरा घाटी बार्डर पर आने वाले मजदूरों को बसों के माध्यम से अमरपुर मंडी स्थल भेजा जा रहा है। इसके बाद प्रवासियों को बस और ट्रेनों के माध्यम से वापस उनके गृह जिला भेजा जा रहा है। बुधवार को बार्डर पर आने वाले प्रवासियों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed