फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ambulance men sawari dhone par mukdma

एम्बुलेंस में सवारी ढोने पर मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
ambulance men sawari dhone par mukdma
थाना कोतवाली अंतर्गत शहर में निजी वाहन को एंबुलेंस के रुप से संचालित कर सवारियां लाने और ले जाने के आरोप में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली अंतर्गत उपनिरीक्षक अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वाहन यूपी94टी-6916) को राजेश साहू द्वारा एंबुलेंस के रुप में प्रयोग कर भिन्न-भिन्न शहरों में जाकर सवारियां छोड़ रहा है और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा है। जांच में चौकी गोविंद सागर बांध क्षेत्र में भ्रमण करने पर यह बात संज्ञान में आई कि मोहल्ला तालाबपुरा निवासी राजेश साहू पुत्र स्व.देवीप्रसाद साहू के नाम से वाहन पंजीकृत है। वर्तमान में तालाबपुरा में रहता है। यह बात चर्चा में पाई गई कि वह वाहन का बिना किसी अनुमति के एंबुलेंस के रुप में प्रयोग कर अनियमितता कर रहा है। दूसरे प्रांत से व दूसरे शहरों के व्यक्तियों को लाकर दूसरे शहरों में छोड़ रहा है। इससे कोरोना जैसी महामारी फैलाए जाने की संभावना है। उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर कोतवाली ने एंबुलेंस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed