फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   amar ujala chopal

चौपाल में उमड़ी फरियादियों की भीड़

Sun, 28 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
amar ujala chopal
महरौनी/ललितपुर।  शनिवार को अमर उजाला व मैक्स ब्लाक्स की चौपाल में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कोई महरौनी में हुई ताबड़तोड़ चोरियों का खुलासा नहीं होने से परेशान था तो कोई ग्राम कुम्हैड़ी में जनता की समस्याएं समाधान न होने से परेशान था। पुलिस अधीक्षक ने महरौनी में हुई चोरियों के खुलासे का आश्वासन दिया तो अपर जिलाधिकारी ने ग्राम कुम्हैड़ी की समस्या का समाधान जनता के ऊपर छोड़ दिया।
विज्ञापन


सामुदायिक विकास भवन में आयोजित चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों की भीड़ रही। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं/शिकायतों को लेकर 431 ज्ञापन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, अमर उजाला झांसी के यूनिट हेड मयंक भट्ट, डिप्टी न्यूज एडीटर राजेंद्र मौर्या व प्रसार व्यवस्थापक झांसी दीपक दुबे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाया। बानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  सहावेंद्र प्रताप सिंह, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिन्नी राजा सहित नगर पंचायत के पार्षदगण, क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया।  
विज्ञापन


600 नये हैंडपंप लगेंगे
अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी ने कहा कि जिला दैवीय आपदाओं से जूझ रहा है, लेकिन हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। ग्राम कुम्हैड़ी में लंबे समय से जमीन के अनुदान को लेकर समस्या चल रही है, लेकिन इसका समाधान जनता तय कर ले तो रास्ता निकल आएगा। सूखा के हालातों को देखते हुए 600 हैंडपंप नये लगाने के लिए और 600 हैंडपंप में रीबोर कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जैसे ही स्वीकृत होगा। क्षेत्र में हैंडपंप का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने कहा कि महरौनी की चोरियों की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन संजीदा है। अवैध  शराब, सट्टा और जुआ के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सौ अधिक शिकायतें आईं
महरौनी  (ललितपुर)। अमर उजाला व मैक्स ब्लाक्स की चौपाल में नगरवासियों ने पिछले तीन माह से नगर में हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की। बुंदेलखंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गये  ज्ञापन में अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकानों के ताले  चटकाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। दर्जन भर से अधिक चोरी  की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इनमें से तीन वारदातों में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तक महरौनी पुलिस ने किसी का भी खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा बानपुर से आए सामाजिक कार्यकर्ता सहावेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र में जुआ और सट्टा के संचालन को बंद कराने की मांग की। उन्होंने  कहा कि इसके कारण अन्य अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस संबंधी  मामलों को सुनने के बाद एसपी मो. इमरान ने इसके लिये थोड़ा वक्त मांगा। चोरी, जुआ व सट्टा जैसी समस्याओं के निस्तारण को अधीनस्थों को निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाए और उक्त मामलों में  दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए। चौपाल के  बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।

अमर उजाला चौपाल में चार सौ से अधिक समस्याएं आईं। इनमें सर्वाधिक पेयजल समस्या से संबंधित रहीं। महरौनी में सीमा विस्तार नहीं हो सका है, जिससे नगर पंचायत की सीमा क्षेत्र के बाहर की जन समस्याओं की ओर नगर पंचायत ध्यान नहीं देती है। महरौनी की महिलाओं ने सीमा के बाहर हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य  सुरक्षा अधिनियम के तहत महिलाओं ने बताया कि उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा अवैध कब्जों की भी शिकायतें की गई। वहीं, वोटर आईडी नहीं मिल पाने की शिकायत भी की गई। महरौनी में सिलसिलेवार ढंग से हो रही  चोरियों, क्षेत्र की बदहाल सड़कों, अधूरे पडे़ कूपों, नगर पंचायत के सीमांकन,  बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतें की गईं। अधिकारियों  ने शिकायतों को सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वस्त  किया।



यह अधिकारी रहे उपस्थित
अमर उजाला चौपाल में एसडीएम महरौनी ए. दिनेश कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह, खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह  परिहार, अवर अभियंता विद्युत चंद्रप्रकाश, चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील  पहारिया, अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed