फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aman and Sakshi ran fastest in 100 meters

Lalitpur News: 100 मीटर में सबसे तेज दौड़े अमन और साक्षी

Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aman and Sakshi ran fastest in 100 meters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमन और बालिका वर्ग में साक्षी बुंदेला अव्वल रहीं। अध्यक्ष शरद खैरा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अमन प्रथम, वीरपाल सिंह द्वितीय, सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में साक्षी बुंदेला ने प्रथम, सपना कुशवाहा द्वितीय, अंगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अमन प्रथम, आर्यन लोधी द्वितीय, नितिन यादव तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में बबिता प्रथम, खुश्बू द्वितीय, नेहा राजपूत तृतीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में आर्यन लोधी प्रथम, अरविंद राय द्वितीय, विशाल परिहार तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में बबिता प्रथम, राजा बेटी द्वितीय, अंगिता तृतीय रहीं। लंबी कूद छात्र वर्ग में अमन यादव प्रथम, सुरेंद्र कुमार द्वितीय, आर्यन लोधी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में बबिता प्रथम, राजा बेटी द्वितीय, रानी साहू तृतीय रहीं। ऊंची कूद छात्र वर्ग में वीरपाल सिंह प्रथम, आदित्य कुमार वर्मा द्वितीय, रिच रजक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में राजा बेटी प्रथम, सपना द्वितीय, अंगीता तृतीय रहे। भाला फेंक छात्र वर्ग में मंजीत राय प्रथम, रिषभ राज द्वितीय, प्रिंस शुक्ला तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में खुश्बू प्रथम, कामनी द्वितीय, रोशनी तृतीय रहीं।
डिस्क फेंक में छात्र वर्ग में प्रिंस शुक्ला प्रथम, मंजीत राय द्वितीय, रिज रजक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में रानी साहू प्रथम, खुश्बू द्वितीय, दीपिका तृतीय रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में मंजीत राय, प्रिंस शुक्ला द्वितीय, नितिन तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में रोशनी प्रथम, नेहा राजपूत द्वितीय एवं दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं।
क्रीड़ाधिकारी प्रो. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि आठ प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पहले प्रबंध समिति के उप मंत्री हरदयाल सिंह लोधी ने कहा कि खेलों से अनुशासन की भावना विकसित होती है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि हमें प्राचीन खेलों के प्रति अपना रुझान बढ़ाना चाहिए, तभी हम विश्व में इन खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाते हुए देश का नाम ऊंचा कर सकेंगे।

इस दौरान प्रोफे. आशा साहू, हिमांश धर द्विवेदी, अनीता, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. रोशन कुमार सिंह, डाॅ. हरीश चंद्र दीक्षित, डाॅ. अरिमर्दन सिंह, डाॅ. दीपक पाठक, डाॅ. प्रीति सिरौटिया, डाॅ. अवनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. दीपक पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed