फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of threatening ABVP official

Lalitpur News: एबीवीपी के पदाधिकारी को धमकाने का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allegations of threatening ABVP official
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री और कानपुर प्रांत कार्यसमिति के सदस्य को गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला गांधी नगर नई बस्ती निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद ललितपुर का नगर मंत्री व कानपुर प्रांत कार्यसमिति का सदस्य है। 25 दिसंबर को उसके मित्र ने उसे बताया कि ग्राम खिरिया छतारा थाना बानपुर निवासी शिवम राजा पुत्र हिम्मत सिंह उसके विरुद्ध रंजिश रख रहा है। तहरीर में कृष्ण गोपाल ने बताया कि शिवम राजा ने धमकी दी है कि जिले में कहीं भी दिखाई देने पर उसे गोली मार देगा। धमकी से संबंधित मैसेज भी है। धमकी के बाद से वह और उसका परिवार डरा हुआ है और अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed