{"_id":"7892b0c99c48ef6934ba6507189a9887","slug":"all-seats-of-the-sp-chief-s-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का ब्लाक प्रमुख की सभी सीटों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का ब्लाक प्रमुख की सभी सीटों पर कब्जा
ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। जखौरा और महरौनी ब्लाक प्रमुख का चुनाव जहां निर्विरोध हुआ, वहीं अन्य ब्लाकों में मतदान के जरिए परिणाम निकला।
महत्वपूर्ण बात यह है कि सपा ने ब्लाक बार में बसपा को हराया, जबकि अन्य ब्लाकों में बागियों से पार्टी के उम्मीदवारों का मुकाबला हुआ।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में समाजवादी पार्टी एकजुट नहीं रह सकी। विभिन्न ब्लॉकों में घोषित उम्मीदवारों के प्रति कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी और चुनाव मैदान में उतर गए। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला मड़ावरा ब्लाक में देखा गया। जहां परिणाम पर्ची के माध्यम से निकला।
वहीं, बार में मतदान के दौरान सपा व बसपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बसपाइयों ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि अन्य ब्लाकों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह ग्यारह बजे ब्लाक बिरधा में मतदान आरंभ हुआ। यहां 98 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिनमें से कलौथरा क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली चल रहा है। इस सीट को ब्लाक प्रमुख जयराम सिंह ने छोड़ा है। उन्होंने दोनों जगह से जीत दर्ज की थी। वर्तमान में वह मैरती कलां के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
इस तरह 97 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जयराम सिंह को 64 व बागी उम्मीदवार जयपाल सिंह ऐरा को 30 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध पाए गए। इस प्रकार जयराम सिंह ने विरोधी उम्मीदवार को 34 मतों के अंतर से हरा दिया। इसी तरह विकास खंड बार में कुल 83 मतदाता थे, जिनमें से 58 मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
इसमें सपा उम्मीदवार सविता रजक को 45 व बसपा समर्थित उम्मीदवार आरती को 10 वोट हासिल हुए। वहीं, तीन मत अवैध निकले। इस प्रकार सविता ने आरती को 35 वोट के अंतर से हराकर क्षेत्र पंचायत प्रमुख बन गईं।
ब्लाक तालबेहट में ऊषा रानी ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मनीषा सोनी को शिकस्त दी तो मड़ावरा में चंद्रदीप रावत ने दिग्विजय सिंह को हरा दिया।
शाम सवा तीन बजे के आसपास लगभग सभी ब्लाक परिणाम घोषित हो गए थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सभी ब्लाकों में जीत होने से खुशी की लहर है। समर्थकों ने मौके पर ही अपने विजयी उम्मीदवार को तिलक लगाकर फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जमकर पटाखे भी छोड़े गए।
प्रशासन व पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। जिलास्तरीय अधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे। चुनाव प्रेक्षक ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इन उम्मीदवारों को मिली जीत
ब्लाक प्रमुख महरौनी से देवेंद्र प्रताप सिंह, मड़ावरा से चंद्रदीप रावत, बार से सविता रजक, तालबेहट से ऊषा रानी यादव, जखौरा से कैलाश सिंह यादव और बिरधा से जयराम निरंजन चुने गए हैं। इनमें जखौरा व महरौनी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि चार ब्लाक में चुनाव से परिणाम निकले हैं।
मड़ावरा में भारी पड़े बुंदेला
विकासखंड मड़ावरा में बुंदेला समर्थक अशोक रावत के पुत्र चंद्रदीप रावत का पलड़ा भारी पड़ा। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह ने चंद्रदीप को कड़ी टक्कर दी। दिग्विजय सिंह को निवर्तमान ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं का समर्थन हासिल था।
अंतत: जीत का सेहरा चंद्रदीप के सिर पर बंध गया, जिससे पार्टी के दिग्गजों को बड़ा झटका लगा है। हालांकि इस मामले पर सभी ने चुप्पी साध ली है। वहीं, बुंदेला समर्थक जीत का खुलकर इजहार कर रहे हैं।
चुनाव ने बढ़ाई दूरियां
सपा ने भले ही सभी ब्लाकों पर कब्जा कर लिया हो, लेकिन विभिन्न ब्लाकों में पार्टी के दो-दो उम्मीदवार खड़े होने से दूरियां कम होने की जगह नेताओं में पाला खिंच गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर पड़ सकता है।
जयराम सिंह परिवार को जीत की हैट्रिक
जयराम सिंह निरंजन दूसरी बार जीते हैं। वर्तमान मे उनकी पत्नी सूरजरानी ब्लाक प्रमुख थी। इस तरह लगातार तीसरे कार्यकाल में ब्लाक बिरधा में उनका कब्जा हो गया है।
पर्ची से खुली चंद्रदीप की किस्मत
क्षेत्र पंचायत प्रमुख मड़ावरा के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इसके बाद पर्ची डाली गई, जिससे चंद्रदीप रावत की किस्मत खुल गई और ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए।
मड़ावरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। समाजवादी पार्टी द्वारा इस सीट पर किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिये दीवान विक्रमसिंह मदनपुर के पुत्र दिग्विजय सिंह उर्फ मोंटी भैया और मड़ावरा के अशोक रावत के पुत्र चंद्रदीप उर्फ राजेश रावत ने नामांकन दाखिल किया था। यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।
इसमें एक पक्ष से पूर्व विधायक पूरन सिंह बुन्देला व दूसरे पक्ष से तीन बार ब्लॉक प्रमुख रहे गौरीशंकर सोनी लगे हुए थे। जिले भर की नजरें यहां के चुनाव पर थीं। रविवार को ब्लॉक के 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। इसमें से दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में 35- 35 मत पड़े, जबकि 4 मत अवैध घोषित हो गए। इस पर दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। जीत- हार के फैसले के लिए पर्ची डाली गईं।
सहायक रिटर्निंग आफीसर द्वारा उठाई गई पर्ची में दिग्विजय सिंह का नाम निकला, जिससे उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया और चंद्रदीप रावत को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम के बाद स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गई। दोनों तरफ के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
इस पर पुलिस ने भीड़ को मतगणना स्थल से दूर किया, इसके बाद माहौल शांत हो गया। एसडीएम मडावरा एसके पाल मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ नाराहट बल्देव सिंह ने संभाली।