फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Alerted by the fire incident on a sleeper bus, the police conducted intensive checks on buses.

Lalitpur News: स्लीपर बस में आग की घटना के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने की बसों की सघन चेकिंग

Fri, 02 Oct 2026 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Alerted by the fire incident on a sleeper bus, the police conducted intensive checks on buses.
स्लीपर बस की जांच करती यातायात पुलिस।
ललितपुर। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने की घटना के बाद जनपद पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने बसों की चेकिंग का अभियान शुरू किया। इसमें बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, दरवाजे, वायरिंग सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने की घटना हुई थी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवारियाें की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने जनपद पुलिस को अलर्ट किया और बसों में सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने प्रभारी यातायात आलोक तिवारी के नेतृत्व में स्लीपर बसों की जांच की। इसमें पुलिस ने आग से बचाव के इंतजाम सहित अन्य सुरक्षा मानकों को चेक किया। बसों में रखे अग्निशमन यंत्र चालू हालत में हैं या नहीं, उनकी वैधता और संख्या की जांच की गई। इसके साथ साथ आपात स्थिति में यात्रियों के बाहर निकलने के लिए आकस्मिक द्वार की स्थिति देखी। बस चालकों के लाइसेंस, ब्रीथ एनालाइजर से चालक के नशे की जांच की गई और बस में संदिग्ध व ज्वलनशील वस्तुओं को चेक किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान चार बसों में अग्निशमन यंत्र एक्सपायर डेट का मिला और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला। इस पर उक्त बसों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों को वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बस में किसी तरह की ज्वलनशील सामग्री न रखने, विद्युत वायरिंग की समय समय पर जांच करने और खराबी मिलने पर तत्काल ठीक करवाने सहित अग्निशमन यंत्र को तैयार रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed