{"_id":"61312f488ebc3e61d82f6b44","slug":"airport-contruction-lalitpur-development-will-fly-lalitpur-news-jhs20337017","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट बनने से जिले में विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट बनने से जिले में विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन
गल्ला मंडी से आगे हवाई पट्टी का मैप
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बृहस्पतिवार को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ललितपुरवासियों की एयरपोर्ट बनने की चिरप्रतीक्षित साध पूरी हो गई है। यहां एयरपोर्ट बनने से पर्यटन व उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही बाहर बड़े शहरों और विदेश में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिल जाएगी। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से जिले में विकास को पंख लग जाएंगे। उन्होंने एयरपोर्ट मंजूरी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क और बुंदेलखंड में विकसित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला किया है। जिले में एयरपोर्ट की स्थापना के लिए यहां के दो गांवों की कुल 91.773 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। जमीन की कुल लागत 86.65 करोड़ रुपये है। जमीन खरीदने पर 76.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यहां पर रक्षा मंत्रालय की 12.79 हेक्टेयर जमीन है जिसे राज्य सरकार परियोजना के लिए लेगी और बदले में रक्षा मंत्रालय को ग्राम समाज की उतनी ही जमीन देगी।
------------
पहले चरण में शुरू होगी छोटे विमानों की लैडिंग
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के मुताबिक पहले चरण में हम जल्द ही छोटे विमानों की लैंडिंग शुरू करेंगे। बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक में तीन चीजों पर मंजूरी पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दो गांवों में कुल 86.65 करोड़ रुपये की लागत से 91.773 हेक्टेयर जमीन खरीदना है। तीसरा रक्षा मंत्रालय से संबंधित भूमि का आदान-प्रदान करना और उन्हें ग्रामसभा से संबंधित दूसरी भूमि देना है।
विज्ञापन
-----------
कैबिनेट बैठक में ललितपुर में एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी मिलने पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जनपद ललितपुर में प्रदेश सरकार द्वारा %बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण भी तीव्र गति से हो रहा है। इन योजनाओं के परिप्रेक्ष्य में जनपद ललितपुर में हवाई अड्डे का विकास अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। ललितपुर में हवाई अड्डा विकसित हो जाने से बुंदेलखंड क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य व अन्य समीपवर्ती राज्यों के नागरिकों को हवाई सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
--------------
पुरानी हवाई पट्टी को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। पहले नापतौल करके, नक्शा की फाइल तैयार कर भेजी गई थी, जो केवल सरकार की स्वीकृति के लिए पैंडिंग थी। ललितपुर के विकास में एयरपोर्ट का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। मुख्यमंत्री द्वारा सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ललितपुर में मेडिकल कॉलेज के साथ ही एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जा सकता है।
-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक, ललितपुर।
-------
जनपद ललितपुर में हवाई पट्टी के निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता हूं। हवाई पट्टी के निर्माण से जनपद ललितपुर के विकास को पंख लगेंगे।
अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी
-------------