फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   airport 60 hecteyer land acquisition

एयरपोर्ट के लिए होगा साठ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण

Mon, 18 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
airport 60 hecteyer land acquisition
aeroplane.jpg - फोटो : aeroplane.jpg
ललितपुर। ललितपुर में पुरानी हवाई पट्टी को अब एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद बीते रोज राज्य सरकार से इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए अब जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट के लिए पुरानी हवाई पट्टी के आसपास सटे क्षेत्र में लगभग साठ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

ललितपुर में गल्ला मंडी के आगे झांसी रोड पर बायीं ओर पुरानी हवाई पट्टी है, जिसका निर्माण द्वितीय विश्वयुद्ध के समय हुआ था। यह हवाई पट्टी झांसी रोड पर गल्ला मंडी के आगे से शुरू होकर सिवनी गांव के पास तक जाती है। बीते वर्ष में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हवाई पट्टी स्थल पर ही एयरपोर्ट बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे राज्य सरकार ने अनुमोदन दे दिया था। इसके बाद विमानपत्तन विभाग एवं राज्य सरकार के सचिव स्तर के अधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण भी किया था और इसके लिए जिला प्रशासन से भौगोलिक स्थिति एवं जमीन के अधिग्रहण संबंधी जानकारी भी मांगी थी। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट के लिए मांगी गई जमीनों का पूरा ब्योरा और नक्शा तैयार करके सभी जरूरी प्रपत्र शासन को भेज दिए गए थे। अब राज्य सरकार द्वारा बीते रोज यहां एटीएस 72 सीटर एटीआर क्षमता के विमानों के लिए एयरपोर्ट के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। ललितपुर में इस एयरपोर्ट के लिए 60 हेक्टेयर यानि लगभग 148 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

------
एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य तीन चरणों में किया जाएगा
ललितपुर में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 72 एटीआर विमानों के लिए एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, बाद में पूर्ण रूप से विकसित करके यहां से 320 एयरबस चला सकते हैं। ललितपुर तीनों ओर से मध्य प्रदेश के साथ जुड़ा हुआ है। अभी आसपास के करीब ढाई सौ किलोमीटर क्षेत्र में कोई भी एयरपोर्ट नहीं है। ललितपुर एयरपोर्ट बनने से जनपद के साथ ही मध्य प्रदेश के आसपास टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, चंदेरी, बीना के आसपास के लोगों को हवाई सफर में काफी सुविधा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज और सोलर पार्क से भी खुलेंगे विकास के रास्ते
जनपद में वर्तमान में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। वहीं जनपद में ही मड़ावरा क्षेत्र में शासन द्वारा बल्क ड्रग पार्क को एवं मेडिकल कॉलेज को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। मड़ावरा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क का निर्माण लगभग तीन हजार एकड़ जमीन में किया जाना है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी अमरपुर मंडी के पास ही 23 एकड़ में होना है, जो सात मंजिला होगा। वहीं इसके साथ ही जनपद के ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत पूराकलां क्षेत्र में तीन हजार एकड़ जमीन पर 600 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रामेगा सोलर पावर पार्क को भी मंजूूरी मिल गई और इसके लिए 1700 एकड़ जमीन सरकारी और 1300 एकड़ जमीन किसानों से 28 साल के लिए किराए पर ली जानी है।

------------
ललितपुर में एटीएस 72 विमान एयरपोर्ट लिए शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 60 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पहले चरण में एटीएस 72 विमान और बाद में एयरपोर्ट को पूर्ण विकसित कर 320 एयरबस विमान भी उड़ान भर सकेंगे। ललितपुर में बल्क ड्रग पार्क भी बनाया जाना है। इससे यहां विकास कार्य के नए मार्ग भी खुल सकेंगे।
अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed