फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   air port land aquare survay complete

हवाई अड्डे के निर्माण को भूमि अधिग्रहण का सर्वे पूरा

Fri, 12 Feb 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
air port land aquare survay complete
नवीन तहसील सभागार में एयरपोर्ट निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण पर चर्चा करते डीएम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में प्रस्तावित हवाई अड्डा के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब कास्तकारों से भूमि संबंधी सहमति प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

नवीन तहसील सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने जनपद में हवाई अड्डा के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए बैठक की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार ने जिले में हवाई अड्डे के निर्माण को हरी झंडी दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार ललितपुर एयरपोर्ट को प्रथम चरण में सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया है। यहां 72 से 78 सीट के विमान उड़ान भरेंगे। इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए लगभग 106.740 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी, जिसमें लगभग 96,96,26,600 रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण से जनपद में पर्यटन के विकास में अभूतपूर्व सहयोग मिलेगा एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को हवाई अड्डा के विकास के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर केके सिंह, तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह, सहायक अभियंता लोनिवि सुबोध कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सहित संबंधित अधिकारी एवं राजस्व लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed