{"_id":"602eb6fd8ebc3ee92f19f4af","slug":"ahamdabad-baroni-express-will-run-on-tikamgarh-khajuraho-track-lalitpur-news-jhs188896484","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़-खजुराहो रेल रूट पर अब चलेगी अमहदाबाद से बरौनी तक एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़-खजुराहो रेल रूट पर अब चलेगी अमहदाबाद से बरौनी तक एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर-टीकमगढ़-खजुराहो रेल लाइन पर जनपदवासियों को एक और नई ट्रेन की सौगात रेलवे द्वारा मिलने जा रही है। रेलवे द्वारा मार्च माह में टीकमगढ़- खजुराहो रेल रूट पर अहमदाबाद और बरौनी जंक्शन के बीच टीकमगढ़, खजुराहो, महोबा, बांदा, प्रयागराज होते हुए नई ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जहां यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
रेलवे द्वारा टीकमगढ़ खजुराहो रेल रूट पर अहमदाबाद से बरौनी के मध्य दोनों ओर से प्रतिदिन अहमदाबाद-बरौनी और बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन एक मार्च से शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 09483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से प्रतिदिन रात्रि में 12.25 बजे चलकर आनंद, बड़ोदरा, सूरत, नंदूरबार, दोंडईचे, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, हबीबगंज होते हुए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उसी दिन रात 8.58 बजे आकर नौ बजे प्रस्थान करेगी और टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर होते हुए खजुराहो रेलवे स्टेशन पर अगले दिन रात 1.20 पहुंचकर यहां बीस मिनट के ठहराव के बाद महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए रात 6.40 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार 09484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी जंक्शन से प्रतिदिन शाम को 7.30 बजे चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर उन्हीं स्टेशन पर ठहराव होते हुए खजुराहो स्टेशन पर अगले दिन 12.40 बजे पहुंचकर बीस मिनट के ठहराव के बाद दोपहर एक बजे चलकर छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़ होते हुए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजे आएगी और यहां दो मिनट के ठहराव के बाद हबीगंज, इटारसी, भुसावल होते हुए अगले दिन दोपहर 12.40 बजे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अभी तक टीकमगढ़-खजुराहो रेलवे रूट पर भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस, इंदौर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन, गीताजयंती एक्सप्रेस ट्रेन, झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जा रहा था।