फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After twenty-four hours, the body of a young man who fell from the Kanakaddar waterfall was found

ललितपुर: 24 घंटे बाद मिला कनकद्दर जलप्रपात से गिरे युवक का शव, सेल्फी लेते समय फिसल गया था पैर

Fri, 19 Aug 2022 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 01:36 AM IST
सार

मृतक के चाचा सुनील कुमार जैन ने बताया कि सोमिल दो भाइयों में छोटा था और बीए में प्रवेश लिया था। बुधवार को वह दोस्तों के साथ वह कनकद्दर घूमने गया था।

विज्ञापन
After twenty-four hours, the body of a young man who fell from the Kanakaddar waterfall was found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

थाना नाराहट अंतर्गत कनकद्दर जलप्रपात पर सेल्फी लेने के दौरान पैर पानी में बह गए युवक का शव गोताखोरों ने 24 घंटे बाद नदी से बरामद किया।

विज्ञापन


कस्बा मड़ावरा निवासी सोमिल उर्फ आकाश जैन (18) पुत्र राकेश कुमार जैन दोस्तों के साथ बुधवार को सुबह कनकद्दर जलप्रपात घूमने गया था। दोपहर करीब बारह बजे नहाने के दौरान सेल्फी लेते समय पत्थर पर काई लगने की वजह से उसका पैर फिसल गया और नदी की तेज धार में युवक बह गया। साथियों एवं वहां मौजूद लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के मालथौन थाना पुलिस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार रात को घटना स्थल पर पहुंचकर नदी में गिरे युवक की गोताखोरों से तलाश शुरू करा दी, लेकिन जंगल में रात अधिक होने के चलते उसकी खोजबीन नहीं की जा सकी। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने जाखलौन व बांसी से गोताखारों को बुलाकर उसकी खोजबीन शुरू की। जिस पर चौबीस घंटे बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा सुनील कुमार जैन ने बताया कि सोमिल दो भाइयों में छोटा था और बीए में प्रवेश लिया था। बुधवार को वह दोस्तों के साथ वह कनकद्दर घूमने गया था।

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
ज्यादातर यहां ऊबड़-खाबड़ जगह है और कहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकीं, लेकिन पानी का बहाव कम होने से लोगों को बचाने में सफलता मिल जाती थी, लेकिन इस बार पानी का अधिक तेज बहाव होने कारण कोई मदद के लिए आगे नहीं आ सका। उधर, जहां जलप्रपात पर प्रतिदिन सैकड़ों सैलानी पहुंचते थे, लेकिन अब यह घटना होने से अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली, इसकी वजह बहुत से लोगों में भय का माहौल है।

घटनास्थल पर पत्थर काफी हैं, खोखली जगह में शव फंसा था, टीम ने शव निकाल लिया है। परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी। यह प्राकृतिक स्थान है, सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे ताकि कोई घटना घटित न हो। -डॉ.संतोष उपाध्याय, एसडीएम पाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed