{"_id":"63bc4b926875e24054772d6a","slug":"after-treatment-people-dead-injured-from-axe-lalitpur-news-jhs236636641","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी में झोल: पुलिस बोली युवक ने जहर खाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी में झोल: पुलिस बोली युवक ने जहर खाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट
विज्ञापन
तालबेहट/ललितपुर। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने रविवार को चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की सोमवार को झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में झोल नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि झांसी में युवक के शव के पोस्टमार्टम के बाद सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं जहर की पुष्टि करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। इस घटना का वायरल वीडियो भी पुलिस की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर रहा है।
दरअसल, तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना निवासी ओमप्रकाश रैकवार का अपने भाई सीताराम से पुराने मकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों के पुत्रों में मारपीट होने लगी। इस दौरान सीताराम के पुत्र रघुवर ने कुल्हाड़ी से अपने चचेरे भाई मोनू (20) पुत्र ओमप्रकाश पर हमला कर दिया। घटना में मोनू गिरकर बेसुध हो गया। युवक ने घटना से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार को मोनू की मौत हो गई। इसी बीच कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपी मृतक पर कुल्हाड़ी से हमला करता दिख रहा है।
मामले में मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीताराम उर्फ भैयन पुत्र मल्थू, रघुवर पुत्र सीताराम, प्रभू पुत्र मल्थू, गौरा पत्नी सीताराम, कविता पत्नी प्रभू और एक अज्ञात के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में चोट लगने से होने की बात सामने आई है। पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए अलग-अलग तथ्य पुलिस को कठघरे में खड़ा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
----------------------
परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने लगाया जाम
युवक मोनू की मौत की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर नगर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया लेकिन लोग आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन पर मिलने के बाद जाम खुल सका। इसके बाद शव घर पर पहुंचा तो परिजनों का कोहराम मच गया।
---------------
चबूतरे की जंग में खूनी हुए रिश्ते, एक भाई श्मशान पहुंचा तो दूसरा जाएगा जेल
तालबेहट(ललितपुर)। चबूतरे की जंग में सगे भाइयों के रिश्ते खूनी हो गए। इसमें एक भाई के बेटे की मौत होने पर उसके शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। जबकि उसके चचेरे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल इस खूनी जंग में परिवार बिखर गया है।
जानकारी के मुताबिक तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी मल्थू के चार पुत्रों में सीताराम, प्रभु और ओम प्रकाश यहीं रहते थे जबकि एक बेटा चुखर ने गांव जाकर अपना मकान बना लिया था। बताते हैं कि चुखर के हिस्से के चबूतरे को लेकर इन भाइयों में विवाद चल रहा था। गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने पर ये लोग चबूतरे को अपने मकान में शामिल करना चाहते थे इसी बात को लेकर सीताराम और ओम प्रकाश के बीच विवाद शुरू हो गया था। रविवार को जब दोनों पक्षों के लड़के और महिलाएं आमने सामने आ गईं। उसी का नतीजा रहा कि विवाद गाली गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। घटना में सगे भाइयों के तीनों परिवार बिखर गए। क्योकि ओमप्रकाश रैकवार का बेटा मोनू खत्म हुआ तो सीताराम व प्रभु के परिवार सहित पांच लोगों व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिसमें उन्हें जेल जाना ही होगा। ओमप्रकाश के तीन पुत्रों में मोनू सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
-------------
बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी का मूद मारी गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और झांसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।- ओमप्रकाश रैकवार, मृतक का पिता
बोले कोतवाल
परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर सिर में चोट लगने की बात सामने आएगी, तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विसरा सुरक्षित रखा गया। - विनोद कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट।
घटना में पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद पांच आरोपियों में सीताराम, रघुवर और प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है। सड़क पर जाम लगाने वालों में घर के लोग नहीं था। आसपास के लोगों ने जाम लगाया था। उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया गया था। - कुलदीप कुमार, सीओ तालबेहट।