फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After June, July was also dry; 253 mm of rainfall failed to fill dams and ponds.

Lalitpur News: जून के बाद जुलाई भी सूखा, 253 मिमी बारिश में नहीं भर सके बांध और तालाब

Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
After June, July was also dry; 253 mm of rainfall failed to fill dams and ponds.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। जून के बाद जुलाई में भी मानसून जिले पर मेहरबान नहीं हुआ। पूरे महीने में औसतन 253 मिलीमीटर बारिश हुई, जो जुलाई के 346 मिलीमीटर के सामान्य औसत से 93 मिलीमीटर कम है। लगातार दूसरे महीने कम बारिश होने से जिले के प्रमुख बांध, तालाब और पोखर अब तक नहीं भर सके हैं। इससे खरीफ फसलों के साथ आने वाले महीनों में पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब किसानों और आम लोगों की उम्मीदें अगस्त में होने वाली बारिश पर टिकी हैं।
जिले में इस वर्ष मानसून की शुरुआत से ही बारिश सामान्य से कम रही है। जून में कमजोर बारिश के बाद जुलाई में अच्छी वर्षा की उम्मीद थी, लेकिन कुछ इलाकों को छोड़ अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश नहीं हुई। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जिले में औसतन 253 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 93 मिलीमीटर कम है।
विज्ञापन

जून और जुलाई, दोनों महीनों में सामान्य से कम बारिश का असर जिले के सभी 14 बांधों के साथ तालाबों और पोखरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अधिकांश जलाशयों में जलभराव अपेक्षा से काफी कम है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब और पोखर भी पूरी तरह नहीं भर सके हैं। इससे आने वाले समय में पेयजल आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की आशंका है। कम बारिश से खरीफ फसलों की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगस्त में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो उड़द, सोयाबीन, मक्का और मूंगफली जैसी फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता (सिंचाई) भूपेश सुहेरा ने बताया कि अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं होने से बांधों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध है और अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

---------------------------
पिछले साल जुलाई में ही लबालब हो गए थे बांध
वर्ष 2025 में जिले में मानसून (जून से सितंबर) के दौरान कुल 1188.60 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इनमें जून में 210.40 और जुलाई में 655.40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। सामान्य से अधिक बारिश के कारण जुलाई में ही जिले के अधिकांश बांध भर गए थे और अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए उनके गेट खोलने पड़े थे। तालाब और पोखर भी लबालब भर गए थे। इसके विपरीत इस वर्ष जून और जुलाई में कम बारिश के कारण अधिकांश जलाशय अब भी अपेक्षित स्तर तक नहीं भर सके हैं।
---------------------------------
जनपद में पांच वर्ष में हुई बारिश की स्थिति (मिमी. में)
माह - मानक औसत बारिश - 2021 - 2022 -2023 - 2024 - 2025

जून - 93.00 - 16.00 - 128.80 - 171.81 - 123.40 - 210.40
जुलाई - 346.00 - 144.76 - 197.80 - 15229 - 380.01 - 655.40

अगस्त - 341.70 - 272.40 - 323.84 - 227.30 - 280.60 - 206.40
सितंबर - 168.50 - 120.80 - 165.94 - 209.20 - 259.40 - 116.40

योग - 949.20 - 553.96 - 816.38 - 760.60 - 1043.41 - 1188.60
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed