फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After a decline in stamp purchases Notbandi

नोटबंदी के बाद स्टांप खरीद में गिरावट

Sun, 20 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
After a decline in stamp purchases Notbandi
mony, lalitpur news - फोटो : demo
केंद्र सरकार ने जमीन व मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप की खरीदी के लिए चलन से बाहर हो चुके नोटों को उपयोग करने की अनुमति दी है, लेकिन लोग स्टांप की खरीदी कराने व रजिस्ट्री कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसका मतलब है कि लोगों में कहीं न कहीं यह भय है कि आयकर विभाग व केंद्र सरकार उनसे रजिस्ट्री में व्यय किए गए रुपयों का हिसाब तलब न कर लें।
विज्ञापन

एक हजार व पांच सौ रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर देने के बाद केंद्र सरकार व भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ मतों में इन प्रतिबंधित नोटों की खपत करने की सुविधा जनता को दी है। केंद्र सरकार ने 24 नवंबर तक मकान-जमीन की रजिस्ट्री कराने व स्टांप की खरीदी करने के लिए प्रतिबंधित नोटों को भी मान्य किए जाने की घोषणा की है, इसके बावजूद आलम यह है कि स्थानीय लोग जमीन व मकानों की रजिस्ट्री कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी की घोषण के दिन से अब तक जनपद में हुई स्टांप बिक्री पर नजर डाले तों नोटबंदी की घोषण के दिन आठ नवंबर को 14.31 लाख रुपये के स्टांपों की खरीदी की गई, लेकिन इसके बाद स्टांप की खरीदी में काफी गिरावट आ गई। 10 नवंबर को मात्र 1.15 लाख रुपये, 15 तारीख को 1.85 लाख रुपये, 16 तारीख को केवल 45 हजार रुपये व 17 तारीख को 80 हजार रुपये के स्टांपों की बिक्री हुई। वहीं, 18 तारीख को 2.75 लाख और 19 को 1.50 लाख रुपये के स्टांप की बिक्री हुई है। इससे यह साफ पता चलता है कि लोगों में यह भय है कि कहीं आयकर विभाग व केंद्र सरकार उनके इन रुपयों का हिसाब न पूंछ लें। जबकि पेट्रोल पंपों पर, अस्पताल व मेडिकलों पर, बिजली का बिल, ग्रहकर,  जलकर आदि सरकारी बकाया तो चुकता करने में होड़ लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी नगर पालिका में होगा गृहकर जमा
आज रविवार को भी नगर पालिका परिषद कार्यालय में गृहकर व दुकानों का किराया और बकाया प्रीमियम राशि जमा की जाएगें। यह जानकारी कर अधीक्षक हेमंत सिंह ने दी है, वहीं उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करीब 09 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed