{"_id":"5f2d96e88ebc3eabeb6b2abc","slug":"after-12-year-not-made-school-one-room-lalitpur-news-jhs1733499125","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल में नहीं बन सका विद्यालय का एक कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल में नहीं बन सका विद्यालय का एक कमरा
विज्ञापन
ललितापुर गांव में अधूरा पड़ा विद्यालय का कमरा
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुनखिरिया। मड़ावरा विकासखंड के ग्राम ललितपुर में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत एकल (अतिरिक्त) कक्ष निर्माण कार्य 2008 से अधूरा पड़ा है। बार - बार शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम ललितपुर के प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष के लिए 180 हजार रुपये का बजट पास हुआ था। उस समय इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं प्रधान द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कार्य केवल दीवारों तक ही सीमित रह गया। उस पर छत भी नहीं डाली गई। तब से लेकर अब तक वह भवन अधूरा पड़ा है। उस पर किसी अधिकारी की नजर भी नहीं गई। जबकि ग्रामीणों और वर्तमान विद्यालय स्टाफ ने दो बार बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराया। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों में कल्याण सिंह, दीप सिंह, लल्लू, संजय, कप्तान, द्वारका, रावराजा, कुंजन ने आदि ने निर्माण कार्य पूर्ण कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अभी मामला संज्ञान में नहीं था। बहुत पहले उस पर एक बार कार्रवाई की गई थी, फिर क्या हुआ ललितपुर ऑफिस से जानकारी करूंगा। - रामगोपाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
तत्कालीन इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान के समय का मामला है। मैंने प्रधान बनने के बाद बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर काम पूर्ण कराने की मांग की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। - प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान ललितापुर