{"_id":"65e0dd2bc9a3d8e4f60408a7","slug":"advocates-protested-against-presenting-the-deed-of-office-without-attestation-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-111119-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिना तस्दीक के बैनामा प्रस्तुत करने पर अधिवक्ताओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिना तस्दीक के बैनामा प्रस्तुत करने पर अधिवक्ताओं ने किया विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बृहस्पतिवार को तस्दीक के बिना कुछ रजिस्ट्री लेखकों द्वारा बैनामा प्रस्तुत करने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और उपनिबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर आक्रोश जताया। वहीं, अधिवक्ता न्यायालयी कार्य से विरत रहे।
तहसील परिसर में रखे खोखों को लेकर अधिवक्ताओं व रजिस्ट्री लेखकों के विवाद सुलटाने के लिए रजिस्ट्री लेखक अपने खोखे हटवा रहे थे, लेकिन रात में कुछ अन्य लोगों ने उक्त स्थान पर अपने खोखे रखवा दिए। इसके चलते सुबह से ही अधिवक्ताओं में आक्रोश था। वहीं, कुछ रजिस्ट्री लेखकों ने बिना अधिवक्ताओं की तस्दीक के बैनामा उपनिबंधन कार्यालय में प्रस्तुत किए तो अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए मुख्य द्वार पर नारेबाजी की।
उपनिबंधक गुलजारी लाल कुशवाहा ने जब कहा कि वह बिना अधिवक्ता के बैनामा नहीं कर रहे हैं तो अधिवक्ताओं ने तस्दीक करने वाले साथी अधिवक्ताओं की खोज की और उनकी जमकर खबर ली। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के न्यायालयी कार्य न करने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।