{"_id":"6176fc09a80a3c4a7461bf1a","slug":"advocates-demand-for-tahsildaar-transfer-lalitpur-news-jhs207451321","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की तबादला की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की तबादला की मांग की
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते अधिवक्ता
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। तहसील में लंबित वादों के निस्तारण में जानबूझकर अड़ंगा लगाने एवं दलालों की नाहक आवाजाही से खिन्न अधिवक्ताओं ने सोमवार को बार संघ के संरक्षक दिनेश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के तबादले की मांग की।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि काश्तकारों को सुलभ एवं उचित न्याय के लिए तहसीलदार की कार्यप्रणाली चिंताजनक है। अधिवक्ताओं ने मांग रखी कि मड़ावरा में तैनात तहसीलदार का स्थानांतरण अन्यत्र नहीं किया जाता तब तक मड़ावरा बार संघ न्यायिक कार्यों से विरत रहेगा।
आरोप है कि तहसील में दलालों के बोलबाला हो चला है और कई वाद बगैर वकालतनामा लिए ही मनमानी तरीके से निस्तारित कर दिए जा रहे हैं तो वही निर्विवादित वाद को जानबूझ कर लंबित कर दिए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व विभाग के फील्ड के कर्मचारी तहसील न्यायालय में न्यायिक कार्य में लगाए गए हैं जिसके चलते भी न्यायिक प्रक्रिया बाधित हो रही है। ज्ञापन पर बार संघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर, मंत्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, संरक्षक दिनेश प्रकाश श्रीवास्तव, भरत सिंह लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल साहू, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जयराम सिंह निरंजन, जगदीश प्रसाद तिवारी, जगभान सिंह राजपूत, मूरत सिंह, रणवीर सिंह, शीलचंद अहिरवार आदि मौजूद रहे।