फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   advocates celebrates ambedkar jayanti

अधिवक्ताओं ने मनाई आंबेडकर की जयंती

Thu, 15 Apr 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
advocates celebrates ambedkar jayanti
जिला बार भवन में डा.आंबेडकर का जन्मोत्सव मनाते अधिवक्ता। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। संविधान निर्माता बाबा डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पर डा. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में डा. आंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ (भारत) के तत्वावधान में बुधवार को जिला बार भवन में भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। दलितों, पिछड़ों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। अधिवक्ता संघ के जिला संयोजक रामगोपाल अहिरवार ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा दलितों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया गया वह विश्व के इतिहास में अमिट रहेगा। ़डा. आंबेडकर ने उस समय की परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण की जब छुआछूत का बोलबाला था और अपने जीवन काल में कष्टों को सहकर संघर्ष किया। अन्य अधिवक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर अधिवक्ता नंदराम जायसवाल, घनश्याम वर्मा, हेमंत चौधरी रवि दीक्षित, मनोहर सिंह ठाकुर, केहरसिंह परमार, हरीराम राजपूत, डा. राजेन्द्र श्रीवास्तव, रामकृष्ण कुशवाहा, रीता खरे, राजेश श्रीवास, वैभव जैन, पवन तिवारी, विजय कुमार सिंह, टीएन. बिलगैंया, विक्रम सिंह ठाकुर, महेन्द्र पाराशर, सुरेश खरे, रामनाथ पाठक, राजेंद्र रजक, जमील अहमद, आरिफ बेग, मुकेश लोधी. दीपक राजपूत, उमेश सोनी, कुलदीप सिंह ठाकुर, अजय राजपूत, आशीष साहू, लखन यादव, जगदीश कुशवाहा, अनिल यादव, दर्शन बड़ैनिया, कृष्णबिहारी कुशवाहा, विपिन गोस्वामी, अजय प्रजापति सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

तालबेहट। वाल्मीकि उत्थान सेवा समिति ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। मंदिर के पुजारी हरिदास ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनके द्वारा सर्व समाज के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अपने विचार रखने वालों में समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार, अरविंद बग्गन, संजय वाल्मीकि, रामू खटीक (पार्षद), रवि वर्मा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनू वाल्मीकि सदस्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने और संचालन मनोहर बग्गन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed