{"_id":"67b8cff6a34d0706040ecdae","slug":"advocates-came-out-against-the-amendment-bill-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-130115-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संशोधन बिल के विरोध में उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संशोधन बिल के विरोध में उतरे अधिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, विधि मंत्रालय को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में बताया कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 लाया गया है, वह इसका विरोध करते हैं। इस बिल में अधिवक्ताओं के विरोध करने के अधिकार को कदाचार की श्रेणी में शामिल किया जाना आपत्तिजनक है।
साथ ही इसमें आर्थिक दंड का प्रावधान रखा गया है, जो गलत है। उन्होंने सरकार से संशोधन बिल को वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन पर अध्यक्ष हरिराम राजपूत, महासचिव संतोष सिंह यादव के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
विज्ञापन
वकीलों ने किया प्रदर्शन
पाली। तहसील बार संघ के वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल की वापसी के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पाली को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि एडवोकेट एक्ट पूर्व की तरह रखा जाए। अधिवक्ताओं को दस लाख का मेडिकल क्लेम और अधिवक्ता की मृत्यु पर दस लाख का बीमा दिलाया जाए। इस दौरान अधिवक्ता जय सिंह राजा, रमेश, इमरत पटेल, महिपाल पटेल, मुकेश कुमार लोधी, हरप्रसाद चौरासिया, मुकेश श्रीवास, नरेंद्र यादव, नन्हे सिंह यादव आदि शामिल रहे। संवाद
द