फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Adopt yoga and natural lifestyle: Anurag Chaturvedi

योग और प्राकृतिक जीवन शैली अपनाएं: अनुराग चतुर्वेदी

Sun, 02 Jun 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Adopt yoga and natural lifestyle: Anurag Chaturvedi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। वृंदावन धाम में सनातन संस्कार पाठशाला के पांच दिवसीय कार्यक्रम में योग व प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने के लिए योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कंपनी बाग में चल रही योग कक्षा में साधकों ने योगाचार्य को फूलमाला पहनाकर उनकी उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उनके सेवा कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
योग कक्षा में योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग व प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। मानव शरीर पंचभूतों से मिलकर बना है। मिट्टी, जल, वायु, अग्नि व आकाश... इन पांच तत्वों का शरीर के सात चक्रों से संतुलन बना रहता है, तब शरीर स्वस्थ होता है और इन तत्वों के असंतुलन से शरीर रोगी हो जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा में रोग की नहीं बल्कि पूरे शरीर की शुद्धि की जाती है। प्राकृतिक चिकित्सा एक ही समय में सभी तरह के पहलुओं जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक कमियों का उपचार करती है। उन्होंने जल नेति, रबर नेति, सूत्र नेति, कुंजल क्रिया, एनिमा, मिट्टी चिकित्सा, गर्म पट्टी, गीली पट्टी का प्रयोग, भाप स्नान, सूर्य स्नान, स्वेदन स्नेहन त्राटक क्रिया, उपवास चिकित्सा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी परशुराम साहू ने बताया कि योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी ने शिविर में योग व प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा भारत के जिला प्रभारी व शैडो पावर ग्रुप के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed