फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Admissions for the first year of MBBS at the medical college have begun.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू

Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Admissions for the first year of MBBS at the medical college have begun.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सत्र 2026-27 के एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में ऑल इंडिया कोटा की 15 सीटों पर दाखिला होना है। इसके लिए कॉलेज में काउंसिलिंग टीम तैनात कर दी गई है, लेकिन पहले दिन कोई विद्यार्थी प्रवेश लेने नहीं पहुंचा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व के बाद विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचेंगे। दस्तावेज की जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें निर्धारित हैं। इनमें 15 सीटें ऑल इंडिया कोटा की हैं। नीट के परिणाम जारी होने के बाद ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में ललितपुर मेडिकल कॉलेज की 15 सीटें भी विद्यार्थियों को आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर प्रवेश के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश प्रक्रिया नए 300 बेड भवन की आठवीं मंजिल स्थित लेक्चर थिएटर में शुरू की गई है। यहां काउंसिलिंग टीम विद्यार्थियों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के नोडल अधिकारी डॉ. देशनिधि ने बताया कि प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच की जाएगी। काउंसिलिंग में दस्तावेज सही पाए जाने पर नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा।

----------------------
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों के पहुंचने पर काउंसिलिंग के साथ दस्तावेज की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रवेश दिया जाएगा।
डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed