{"_id":"99dc8e2a3e32d332ea0dbe45184c17e2","slug":"adkar-browning-of-half-a-million-extortion-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा अड़कार डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा अड़कार डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी
ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला वंशीपुरा में रविवार को एक घर में घुसकर तीन लोगों ने दबंगई दिखाई और डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मुहल्ला वंशीपुरा निवासी ओमप्रकाश राजपूत पुत्र बृजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने घर पर था। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके घर में अजय श्रीवास्तव उर्फ मुंगेरी निवासी स्टेशन रोड व रामनगर निवासी राघवेंद्र कुशवाहा एक अज्ञात साथी के साथ घुस आये।
आरोप लगाया कि अजय श्रीवास्तव ने उसके सीने पर तमंचा अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर उसके अन्य परिजन आ गए और उन्होंने हमलावरों से किसी तरह उसे छुड़ाया। आरोपी दो घंटे में डेढ़ लाख रुपये पहुंचाने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर छापामारी की, लेकिन आरोपी घर से फरार हो गए। सोमवार की रात करीब आठ बजे मंडी चौकी इंचार्ज संत कुमार यादव ने अपने हमराहियों समेत दो आरोपी अजय श्रीवास्तव व राघवेंद्र कुशवाहा को इलाइट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को अपने तीसरे साथी के बारे में जानकारी दी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।