{"_id":"6165f2708ebc3e1fd719092e","slug":"adhinath-temple-discourse-lalitpur-news-jhs206477128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धों की आराधाना सातिशय पुण्यकारी: आदर्शमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धों की आराधाना सातिशय पुण्यकारी: आदर्शमति
विज्ञापन
प्रवचन देती आर्यका माताएं
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सिद्धों की भक्ति की महिमा बताते हुए आर्यिका आदर्शमति माता ने कहा विधान महामंगलकारी कल्याणकारक है। विधान करने वाले जीव को पुण्य की प्राप्त होती है। आर्यिका माता ने सिद्धों की आराधना की महिमा बताते हुए कहा वह जीव पुण्यशाली है, जो समोवशरण में भक्ति के साथ अपना कल्याण करते हैं।
नगर के आदिनाथ बड़ा जैन मंदिर में सिद्धचक्र विधान के दूसरे दिन आर्यिका आदर्शमति माता के ससंघ सानिध्य में आर्यिका श्वेतमति माता, आर्यिका अनर्ग मति माता, आर्यिका अनुभव मति माता, आर्यिका परमार्थमति माता, आर्यिका विदेह मति माता ससंघ की उपस्थिति में सौधर्म इंद्र ज्योति-सुनील कामरा, महायज्ञनायक महेंद्र हेमलता कठरया, कुबेर बाहुबली रजनी कठरया के साथ इंद्र इंद्राणियों ने भक्ति पूर्वक अर्घ्य समर्पित किए। मंगलाचरण की प्रस्तुति दिगम्बर जैन नयामंदिर पाठशाला परिवार ने सुंदर प्रस्तुति के साथ किया। विधान में बाहुबली नगर से आदर्श श्राविका मंडल, आदिनाथ सेवा संघ व बाहुबली सेवा संघ और जैन नया मंदिर से चंद्रप्रभु महिला मंडल ने सुसज्जित अष्टद्रव्य भक्ति पूर्वक समर्पित किए।
इसके पूर्व प्रात:काल सिद्धचक्र विधान की मांगलिक क्रियाओं के पूर्व श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की मांगलिक क्रियाएं विधिपूर्वक विधानाचार्य मनोज भैया ने संपन्न कराई। धर्मसभा का शुभारंभ दिगंबर जैन पचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टड़ैया मंदिर प्रबंधक, अजित जैन गदयाना, अकलंक जैन, अक्षय अलया, मनोज जैन आदि ने आचार्यश्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्ज्वलित कर किया। सायंकाल सौधर्म इन्द्र ज्योति-सुनील कामरा के आवास से महाआरती की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकली। जिसमें प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना ज्ञानचंद इमलिया, विनोद कामरा, पार्षद अनुराग जैन शैलू, राजेश झोजिया, मनोज बबीना, कुशलचंद जैन एडवोकेट, जिनेन्द्र, अन्तिम पारौल, अजय जैन साइकिल,अरविन्द जैन एलआईसी सुनील जमादार, नरेन्द्र जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव सौरया, निर्मल जैन खिरिया, प्रकाश जैन सौरया, दीपक सिंघई, सत्येन्द्र गदयाना, आनंद भावनगर, मुकेश भायजी, पंकज जैन रानू, निहाल चंद जैन गदयाना जिनेन्द्र जैन पाय, पुष्पेन्द्र जैन अनौरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----------
प्रतिभास्थली का शिलान्यास और हथकरघा का गोशाला में 15 को लोकार्पण
दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गोशाला में दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में वहुप्रतीक्षित प्रतिभास्थली का शिलान्यास एवं हथकरघा का लोकार्पण 15 अक्तूबर को आर्यिकारत्न आदर्शमति माता के ससंघ सानिध्य में संपन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुए दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने बताया कि प्रतिभास्थली ललितपुर समूचे देश में अनूठी होगी, जहां बालिकाओं को संस्कारों के साथ साथ गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी। वहीं आचार्य की प्रेरणा से स्वरोजगार के लिए हथकरघा केंद्र का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ साथ समाज अशोक जैन पाटनी की उपस्थिति रहेगी। महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया ने बताया कि आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए जैन पंचायत एवं स्वयंसेवी संस्थाए सक्रियता से जुटी हुई हैं।

मंदिर में प्रवचन सुनती महिलाएं- फोटो : LALITPUR