{"_id":"660b11a24a690767ed082297","slug":"additional-district-judge-inspected-the-jail-checked-the-arrangements-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112649-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अपर जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अपर जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रोदय कुमार के निर्देश पर अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सिंह ने जिला कारागार का दौरा किया। उन्होंने बंदियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार में पुरुष बैरक, महिला बैरक, भोजन-शाला, अस्पताल का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्तालाप किया, उनसे किसी भी प्रकार की समस्या तथा जेल प्रशासन से संबंधित शिकायत के बारे में जानकारी ली। बंदियों को बताया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वे कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सही पाई गई, सायं कालीन भोजन बनाने की प्रक्रिया चल रही थी जो कि खाने की सूची के अनुसार थी। इस दौरान जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह, जीवन सिंह, शशिकांत एवं न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, विकास कुशवाहा उपस्थित रहे।