फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Additional buses will be run for the candidates

Lalitpur News: परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 18 Feb 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be run for the candidates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन जुटा है। परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को पहुंचाने के लिए बसों का संचालन सुचारु रहेगा। साथ ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 49 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल के 19875 और इंटरमीडिएट के 16604 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल नामित किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बसों का संचालन सुचारु रखने और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिए हैं। परिवहन विभाग ने जिन क्षेत्रों में बसों की सुविधा नहीं है, वहां अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने की कवायद शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र तक छात्र-छात्राओं को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बिजली की नहीं होगी कटौती :
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नगरीय व ग्रामीण को परीक्षा केंद्र पर बिजली की कटौती न करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed