{"_id":"6a9c5caa16bf48939201a095","slug":"action-will-be-taken-against-tourist-buses-that-disregard-standards-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162585-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मानकों की अनदेखी करने वाली टूरिस्ट बसों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मानकों की अनदेखी करने वाली टूरिस्ट बसों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
ललितपुर। मानकों की अनदेखी कर लंबी दूरी तय कर रहीं टूरिस्ट (स्लीपर) बसों पर अब कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ''ऑपरेशन कवच 2.0'' के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान अवैध रूप से दौड़ रहे यात्री वाहनों के खिलाफ केंद्रित होगा।
इस अभियान में बसों के मानकों, परमिट, फिटनेस और सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी। कार्रवाई को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यह तीन दिवसीय अभियान 7, 8 और 9 सितंबर को चलेगा। इसमें मानकविहीन पाई जाने वाली बसों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में लंबी दूरी की कई टूरिस्ट बसें बिना परमिट और फिटनेस के चल रही हैं। इनमें इमरजेंसी गेट, फायर अलार्म और फर्स्टएड बॉक्स जैसे प्राथमिक सुरक्षा मानक भी नहीं हैं। कुछ बसों के चालक नशे में वाहन चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
00000000
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग यह विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। इसका लक्ष्य उन बसों पर लगाम लगाना है जो यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं। मानकविहीन बसों के संचालन पर रोक लगाना प्राथमिकता है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
00000000000
''''''''ऑपरेशन कवच 2.0'''''''' के तहत ऑल इंडिया परमिट और ऑल यूपी परमिट धारक बसों की जांच होगी। इसमें परमिट, फिटनेस और बीमा जैसे महत्वपूर्ण प्रपत्रों की गहनता से जांच की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा के सभी मानकों का भी सत्यापन किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बसों में सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौजूद हों। जांच के दौरान पाई गई कमियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।-विपिन चौधरी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
00000000000000