{"_id":"6967e57ef88d4366060fb054","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-give-petrol-without-helmet-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-149833-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को यातायात नियमाें की अनदेखी भारी पड़ सकती है। परिवहन विभाग बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंप संचालकों पर कार्रवाई करेगा।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरुकता पूर्ण होने के साथ ही अब कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं।
अभियान के पहले सप्ताह में चालकों को नियमों के लिए जागरूक किया गया। इसमें वाहनों में क्षमता के आधार पर सवारियों को बैठाने के लिए जागरूक किया गया। अब बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंप संचालकों पर कार्रवाई का चाबुक चलाने की तैयारियां कर ली है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि हेलमेट लगाकर चलने से सुरक्षित रहेंगे। साथ ही कानूनी कार्रवाई से बचेंगे।