{"_id":"58e000e04f1c1b1b4063e9b2","slug":"action-not-being-taken-on-the-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों पर नहीं की जा रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों पर नहीं की जा रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
mony, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने तीन सप्ताह पूर्व अपनी दुकानों के बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी करके एक सप्ताह के भीतर बकाया अदा करने के निर्देश दिए थे और अन्यथा की स्थिति में दुकानों पर ताला बंदी करने की चेतावनी दी थी। समय सीमा बीतने के बाद भी नगर पालिका द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नगर पालिका द्वारा शहर में विभिन्न स्थलों पर नगर पालिका की कुल 107 दुकानें मासिक किराए पर संचालित की जा रही है। इनमें से अनेकों किराएदार ऐसे हैं जिन्होंने कई महीनों से दुकानों का किराया जमा नहीं किया है। वहीं कुछ दुकानदारों ने तो अब तक दुकानों की प्रीमियम राशि (नीलामी धनराशि) भी जमा नहीं की है।
ऐसे करीब आधा सैकड़ा बकाएदारों को नगर पालिका ने बीते तीन सप्ताह पूर्व 15 मार्च को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण बकाया धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए थे और साथ यह चेतावनी भी दी थी कि इसके बाद बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करके नगर पालिका ने दुकानों पर अपना ताला डालने की बात कही थी। समय सीमा भी बीत चुकी है और पुरानी वित्तीय वर्ष भी समाप्त हो गया है, अब तक नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विभाग द्वारा जो नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें आधा दर्जन दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने नीलामी के बाद से अब तक नीलामी की धनराशि जमा नहीं की है। वहीं बकाया दुकानदारों पर दस हजार रुपये से अधिक किराया बकाया है।
संबंधित पटल के अधिकारी विभागीय ठेकों की नीलामी प्रक्रिया और वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा तैयार करने में व्यस्त थे, इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन सोमवार से बकाएदारों के खिलाफ निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी। अभी दो-चार बकाएदारों ने ही किराया जमा किया है।
-राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ललितपुर