{"_id":"671c0c3e8509391d4609ed84","slug":"action-against-traders-running-parallel-mandi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-123084-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: समानांतर मंडी चलाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: समानांतर मंडी चलाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन (ललितपुर)। शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर कृषि मंडी शिव कुमार राघव के निर्देशन में अधिकारियों ने महरौनी में मंडी के बहार थोक अनाज की खरीद करने वाले कारोबारियों और अवैध तरीके से अनाज ले जा रही चार पिकअप के खिलाफ कार्रवाई की। इनसे 60 हजार का जुर्माना वसूला गया।
अधिकारियों की टीम ललितपुर रोड स्थित रितेश जैन की दुकान पर पहुंची। यहां अनाज खरीद से संबंधित लाइसेंस मांगा तो दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा पाया। उसको फुटकर लाइसेंस लेने के बाद ही अनाज खरीद करने की बात कही। टीम किरण साहू की दुकान पर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में अनाज के बोरे पाए गए। उसे भी थोक खरीद नहीं करने की चेतावनी दी गई। टीम ने बताया कि विभाग 9 क्विंटल 99 किलो तक की खरीद का ही फुटकर लाइसेंस जारी करता है। ललितपुर रोड पर ही अवैध ढंग से अनाज के बोरे ले जा रही चार पिकअप को रोककर कागजात की मांगे तो पिकअप चालक कागजात नहीं दिखा सके। उनसे 59 हजार 850 का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में मंडी सचिव ललितपुर जीडी नामदेव, मंडी सचिव महरौनी अजय यादव, मंडी इंस्पेक्टर सीएन मिश्रा आदि शामिल रहे।