{"_id":"6acd26b8512f8c5cbc089dd9","slug":"acreage-under-rabi-crops-to-increase-preparations-underway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164953-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रबी की फसलों का बढ़ेगा रकबा, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रबी की फसलों का बढ़ेगा रकबा, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
रबी की फसलं के लिए तैयार किया जा रहा खेत।
ललितपुर। जिले में इस वर्ष रबी फसलों की बोआई और पैदावार का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। कृषि विभाग को पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य मिला है। इसके लिए कृषि विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पिछले वर्ष जिले में 3,18,592 हेक्टेयर जमीन पर रबी की फसल बोई गई थी। इससे कुल 9,95,950 मीट्रिक टन फसल की पैदावार हुई थी। इस बार जिले में 3,36,172 हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य रखा गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 18 हजार हेक्टेयर अधिक है। फसलों के उत्पादन का लक्ष्य भी 10,71,938 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा यह लक्ष्य कृषि विभाग को सौंपा गया है। विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करेगा।
प्रमुख फसलों के बोआई लक्ष्य
गेहूं की फसल के लिए 1,75,432 हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य है। इसका उत्पादन 7,86,085 मीट्रिक टन होने का अनुमान है। जौ की बोआई 9,010 हेक्टेयर में होगी, जिससे 35,308 मीट्रिक टन उत्पादन मिलेगा। चना की फसल 11 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी, जिसका लक्ष्य 16,507 मीट्रिक टन उत्पादन है। हरी मटर के लिए 69,784 हेक्टेयर और 1,31,014 मीट्रिक टन पैदावार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
00000000000
अन्य फसलों के उत्पादन लक्ष्य
मसूर की बोआई 30,937 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य है। इससे 37,079 मीट्रिक टन मसूर का उत्पादन होने की उम्मीद है। सरसों की फसल 34,995 हेक्टेयर में बोई जाएगी, जिसका लक्ष्य 57,471 मीट्रिक टन है। तोरिया की बोआई के लिए 5,014 हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। इसका उत्पादन लक्ष्य 8,474 मीट्रिक टन तय किया गया है। कुल सात प्रकार की फसलों के लिए यह लक्ष्य निर्धारित हुआ है।
वर्ष 2025-26 में रबी की फसलों की बोआई के सापेक्ष अलग-अलग फसलों का उत्पादन
फसल- बोआई उत्पादन
गेहूं- 1,87,277 हेक्टेयर 7,77,012 मीट्रिक टन
जौ- 8,921 हेक्टेयर 32,901 मीट्रिक टन
चना- 10,120 हेक्टेयर 14,522 मीट्रिक टन
हरी मटर- 52,972 हेक्टेयर 91,589 मीट्रिक टन
मसूर- 27,208 हेक्टेयर 30,092 मीट्रिक टन
सरसों- 28,402 हेक्टेयर 43,831 मीट्रिक टन
तोरिया- 3,692 हेक्टेयर 6003 मीट्रिक टन
कुल- 3,18,592 हेक्टेयर 9,95,950 मीट्रिक
जिले में इस बार 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिक बोआई और 10,71,938 मीट्रिक टन पैदावार का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के अनुसार बोआई के लिए बीज व खाद का वितरण किया जा रहा है, ताकि लक्ष्य के अनुसार पैदावार भी हो सके।
-रंजीत कुमार चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी।