फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   acharya vidhya sager, tribute

आचार्य श्री ने समाज को दी नई दिशा- आर्यिका आदर्शमति

Thu, 21 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
acharya vidhya sager, tribute
उपस्थिति महिला मंडल की सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया। आर्यिका आदर्शमति माता ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय गुरुगरिमा प्रतिभा पल्लिवन समारोह में बालिकाओं को संस्कारों का बोध कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगीतमय भक्ति पूर्वक आचार्य श्री के पूजन में भक्तजन झूम उठे। आर्यिका आदर्शमति माता ने आचार्य श्री को संयम तप त्याग की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि गुरुदेव की मुस्कान में वह ताकत है जिस पर हम न्योछावर हैं।
विज्ञापन

आर्यिका दुर्लभमति माता ने कहा गुरु के उपकार से ही शिष्य आज कल्याण के मार्ग पर चल रहे हैं। इस मौके पर सुबह ब्रहमचारी मनोज ने आचार्य श्री का भक्तिमय पूजन कराया, जिसमें सुधा कलश महिला मंडल क्षेत्रपाल मंदिर, बालिका मंडल अटामंदिर, आदर्श श्राविका महिला मंडल बड़ा मंदिर, जिनवाणी संरक्षण मंडल, कमंडल सेवा मंडल, प्रतिभा स्थली निर्माण कमेटी पंचायत समिति ने पूजन की द्रव्य अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलाचरण जिया जैन इंदौर एवं अटामंदिर आदर्श बालिका मंडल द्वारा प्रस्तुत किया गया। सायंकाल जैन अटामंदिर से विशाल आरती की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होेते हुए क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची जहां महाआरती में भक्तजन झूम उठे। गुरु गौरवगाथा की नाट्य प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाज श्रेष्ठी शीलचंद, ज्ञानचंद, अखिलेश, विनोद कामरा, कपूरचंद , भगवानदास, कोमल, अजित जैन, मनोज, नरेंद्र जैन, संजीव जैन, ममता, जिनेंद्र जैन, सनत, अशोक, सतीश नजा, नरेंद्र जैन राजश्री, अजित जैन, जिनेंद्र जैन, आनंद जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की संयोजना में प्रबंधक राजेंद्र जैन एवं पंकज जैन पार्षद का योगदान रहा।
महाराज एवं आर्यिका गणनी ज्ञानमति माता को जैन समाज का सूर्य बताया
अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने एम्ब्रोशिया जैन मंदिर में आयोजित संगोष्ठी आयोजित की। इसकी अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष वीणा जैन ने कहा त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति आचार्य विद्यासागर महाराज के साथ-साथ आर्यिका गणनी ज्ञानमति माता ने धर्म की रक्षा के लिए समाज को प्रेरित किया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने अनेकों ग्रंथों की रचना कर जिनवाणी के प्रचार-प्रसार में अमूल्य निधि समाज को दी। संगोष्ठी का संचालन डॉ. नीलम सराफ ने करते हुए आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आर्यिका गणनी ज्ञानमति माता को जैन समाज का सूर्य बताया। संगोष्ठी में गुणमाला सौरया, आशी जैन, मीना जैन, सरिता जैन, सुनीता सराफ, अनुश्री, डिंपल जैन, आरती जैन, संध्या जैन, प्रभा जैन शिल्पा जैन, काजल जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।

-----------
गुरु अवतरण दिवस पर वितरित की दवाई
वीर सेवा संघ के स्वयंसेवकों ने संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज एवं आर्यिका गणनी ज्ञानमति माता जी के अवतरण दिवस को गुुरु उपकार दिवस के रूप में मनाते हुए रात्रि में शरद पूर्णिमा पर श्वांस की दवाई जरूरतमंदों को वितरित की। सेवा संघ के जनरल कैप्टन अनंत सराफ ने बताया कि संघ द्वारा विगत दो दशक से वर्ष में यह दवा शरद पूर्णिमा पर गुरु अवतरण दिवस पर वितरित कर रहे हैं।

धर्मसभा को संबोधित करती आर्यिका आदर्शमति

धर्मसभा को संबोधित करती आर्यिका आदर्शमति- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed