फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused who snatched a 'mangalsutra' surrenders, fearing police action

Lalitpur News: पुलिस कार्रवाई से डरा मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी, किया आत्मसमर्पण

Fri, 16 Oct 2026 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused who snatched a 'mangalsutra' surrenders, fearing police action
पुलिस हिरासत में मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी।
ललितपुर। नवरात्रि के पहले दिन शहर के मोहल्ला चौबयाना स्थित मंदिर में जल चढ़ाकर लौटते समय महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग जाने वाले बदमाश आसिफ ने प्रभावी कार्रवाई के डर से बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बदमाश ने छीना गया मंगलसूत्र भी पुलिस को दे दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी सपना कुशवाहा नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्तूबर की सुबह मोहल्ले में स्थित मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गई थी। जल चढ़ाकर वापस लौटते समय रास्ते में एक नकाबपोश बदमाश आया और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। नवरात्रि के पहले दिन ही मंगलसूत्र छिनैती की घटना होने पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की और बदमाश को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए साक्ष्य संकलित किए। लगातार छानबीन के डर से मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश ने बृहस्पतिवार को कोतवाली सदर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपना नाम आसिफ उर्फ अन्ना निवासी मोहल्ला चौबयाना बताया और पुलिस से कहा कि 11 अक्तूबर को महिला के गले से उसने ही मंगलसूत्र छीनने की घटना की थी। पुलिस को उसने छीना गया पीली धातु का मंगलसूत्र भी दे दिया। उसने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले भी कई अपराधियों को मुठभेड़ में घायल किया है। इस डर से उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा और उस पर भी इस तरह की कार्रवाई होगी। इस कारण से उसने आत्मसमर्पण किया। आसिफ ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

------------
पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई से भयभीत होकर महिला के गले से मंगलसूत्र की छिनैती करने वाले बदमाश ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और मंगलसूत्र भी दे दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जनपद पुलिस अपराध कारित करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed