फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of deadly attack still out of reach even after two days

Lalitpur News: जानलेवा हमला के आरोपी दो दिन बाद भी पकड़ से दूर

Sat, 10 Aug 2024 05:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of deadly attack still out of reach even after two days
ललितपुर। पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को जखौरा के लालौन गांव में जानलेवा हमले के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम लालौन निवासी चंद्रपाल, नत्थूसिंह, विक्रम सिंह, अनुज राजा पर पुरानी रंजिश में सात अगस्त की रात विपक्षियों ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायरिंग कर दी थी। इसमें चारों घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घटना में पीड़ित बड़ी दुलैया पत्नी नत्थू सिंह की तहरीर पर विजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सिंह, शशि राजा, साेनू राजा, सुख सिंह, बलराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ हमलावरों की गिरेबां तक नहीं पहुंचे हैं। पीड़ित परिवार अभी भी दहशत में है। हालांकि, गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस भ्रमण कर रही है। पुलिस अधिकारी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed