{"_id":"6a4eb4e3c40494d3d5093a28","slug":"accused-of-coming-in-front-of-the-house-hurling-abuses-and-opening-fire-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159304-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर के सामने आकर गालियां देकर फायर करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर के सामने आकर गालियां देकर फायर करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के कसाई मंडी में मंगलवार की देर रात को फायर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला कसाई मंडी निवासी फैजल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 7 जुलाई की रात को उसके ही मोहल्ले का निवासी मोहसिन उर्फ मनिया उसके घर के बाहर आया। परिवारवालों से उसके बारे में पूछने लगा और गालियां देकर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी घर के सामने आया और गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। इसकी सूचना उसने डायल-112 पुलिस को दी। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग से खोखा लेकर वह कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच पड़ताल की थी। तहरीर के आधार पर आराेपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।