{"_id":"5eadb8128ebc3e906d3cdf12","slug":"accused-again-challan-for-peace-act-taldehate-news-jhs1658543166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मनमानी: लॉकडाउन तोड़ने कआरोपियों का शांतिभंग में कर दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मनमानी: लॉकडाउन तोड़ने कआरोपियों का शांतिभंग में कर दिया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। लॉकडाउन में जहां जनता पुलिस कर्मियों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान कर रही है, वहीं पूराकलां पुलिस लॉकडाउन में लोगों के साथ जो कर रही है वह अपने आप में एकदम अलग है। लाकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कुछ लोगों पर पुलिस ने दो अलग - अलग धाराओं में चालान कर दिया जो अपने आप में मिशाल है। इनमें शांति भंग की धारा भी शामिल है।
संविदा बिजली कर्मी की बेवजह मारपीट करने का मामला हो या चलन में बंद नोटों के साथ कारोबारी के पकड़े जाने की बात हो, पूराकलां पुलिस हमेशा चर्चा में रही है। इस बार पूराकलां पुलिस पर प्रदेश की सीमा से लगभग दस किलोमीटर दूर जाकर विवाद करने के मामले को लेकर चर्चा में है। थाना पूराकलां अंतर्गत नत्थी खेड़ा चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने गांव के एक युवक सहित आधा दर्जन लोगों पर शुक्रवार को रात में 10.44 मिनट पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला थाना पूराकलां में दर्ज कराया। आरोप लगाया गया है कि आरोपी मजमा लगाए थे। मुंह पर मास्क नहीं लगाए थे और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर आरोपी विजय उर्फ हल्लू पुत्र खिल्लू उर्फ फुल्लू खंगार निवासी ग्राम नत्थीखेड़ा मजरा बसेरा थाना पूराकलां, रानू उर्फ राहुल यादव पुत्र अशोक यादव, कुलदीप पुत्र खुशाली यादव, दीपेश पुत्र हरीराम यादव, दीपक ठाकुर पुत्र देवी सिंह निवासीगण ग्राम ओरछा निवाड़ी, विजय यादव पुत्र बृजभान निवासी पूराकलां और कुलदीप पुत्र खुशाली यादव निवासी पूराकलां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पूराकलां थाने में जो हुआ वह अपने आप में वहां की कहानी बयां करने को काफी है। उन्हीं उपनिरीक्षक ने विजय उर्फ हल्लू को छोड़कर शेष पांचों आरोपियों का शांति भंग में भी चालान कर दिया।
आरोपियों का लॉकडाउन के उल्लंघन और शांति भंग में चालान किया गया है।
अवधेश सिंह चौहान, थानाध्यक्ष पूराकलां