फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accidental injured people dead

दुर्घटना में घायल ग्रामीण की मौत

Mon, 17 Feb 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accidental injured people dead
सैदपुर। मोहल्ला टंकीपुरा निवासी सुकदीन अहिरवार (40) पुत्र स्व. हरदास और साहब (10) पुत्र सुकदीन साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए आटा चक्की जा रहे थे। रास्ते में बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान सुकदीन की मौत हो गई। दस वर्षीय पुत्र जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक का अंतिम पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को रविवार को देर शाम गांव लाया गया।
विज्ञापन

सैदपुर। शुक्रवार को ग्राम सैदपुर में पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार पिता की मौत हो गई, जबकि इकलौता पुत्र मेडिकल कॉलेज झांसी में जीवन- मृत्यु से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले मृतक के माता- पिता की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। तीसरी मौत से परिवार में मातम छा गया है। मृतक सुकदीन के पिता हरदास पुत्र मनके की लगभग दो वर्ष पहले छत से गिरकर मौत हो गई थी। मृतक सुकदीन की मां सौजना बाई पत्नी हरदास की लगभग छह माह पूर्व मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई थी। गंभीर रुप से घायल 10 वर्षीय पुत्र मृतक सुकदीन का इकलौता पुत्र है, जबकि तीन पुत्रियां हैं। इसमें से एक का विवाह हो चुका है। मृतक की पत्नी एवं पुत्रियों की रो- रोकर हालत खराब है। घटना से गांव में शोक है। गांव मृतक के इकलौते पुत्र के स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed